Betul News:बैतूल का ड्राइवर बना लाखों का मालिक आखिर अचानक कहां से आया इतना पैसा?
बैतूल का ड्राइवर बना लाखों का मालिक आखिर अचानक कहां से आया इतना पैसा?

बैतूल।कभी झोपड़ी में गुज़ारा करने वाला और दूसरों के यहाँ ड्राइवरी कर रोज़ी-रोटी कमाने वाला एक व्यक्ति अब अचानक लाखों का मालिक बन गया है। यह बदलाव इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह शख्स लंबे समय तक स्थानीय निवासी योगेश नामक व्यक्ति के यहाँ गाड़ी चलाता था। आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि परिवार झोपड़ी में रहता और ज़िंदगी बड़ी मुश्किलों से गुजरती थी। लेकिन अचानक हालात ऐसे बदले कि अब उसके पास चार-चार गाड़ियाँ, कोठीबाजार जैसे मार्केट में जहां धना सेट तक दुकान लेने से पहले सोचते हैं उस मार्केट में मोबाइल शॉप और लाखों की कीमत का नया मकान है।इस व्यक्ति को जानने वाले और पुराने परिचित भी हैरान हैं। उनका कहना है कि कुछ साल पहले तक वह बमुश्किल दो वक्त की रोटी जुटा पाता था, लेकिन अब शान-ओ-शौकत में जी रहा है। सवाल उठना लाजमी है आखिर इतना पैसा आया कहां से क्या उसे कोई बड़े आदमी का हाथ लग गया? या फिर अचानक जिन का कोई ‘चिराग’ उसके हाथ लग गया?अथवा इसके पीछे कोई और कहानी है?
