मौत की सौदागर बनी भारत गैस

जिम्मेदारो की आंखों में राजनीति का चश्मा

बीच शहर मौत की सौदागर बनी भारत गैस एजेंसी 

बैतूल।अगर यूं कहें कि शहर की घनी आबादी बारूद के ढेर पर आशियाना बनाये बैठी है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। जिले में रिहायशी इलाकों में गैस के गोदाम बने हुए हैं, वही एजेंसी संचालित ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कभी आग लगी और जान-माल की क्षति हुई तो जवाबदेही किसकी होगी? जब ये गैस एजेंसी शुरू हुए तब क्षेत्र मे बस्ती होने के बाद भी, भारत गैस एजेंसी को एनोशी नगर पालिका ने कैसे प्रदान कर दी गई वही सवाल यह भी है कि जब एनओसी दी गई तो नगर पालिका एवं विभागीय अधिकारी ने मौके का मुहाना क्यों नहीं किया क्या उच्च अधिकारियों को घनी आबादी नहीं दिखी वही नाम न छापने की शर्त पर वार्ड वासी ने बताया कि क्षेत्र में हादसे का डर सताने लगा है। नियमों के तहत ऐसे गैस गोदाम आवसीय क्षेत्र के नजदीक नहीं हो सकती इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इस बारे में अनदेखी की जा रही है। भारत गैस की एजेंसी संचालित राजनीतिक संरक्षण में संचालित की जा रही हैं हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन, जहाँ कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार आबादी वाले क्षेत्र में इस प्रकार के विस्फोटक सामग्री का संग्रह करना प्रतिबंधित है गैस एजेंसियों के गोदामों के आसपास आबादी क्षेत्र मे एजेंसी संचालित एवम गैस से भरे हुए सिलेंडर हजारों की संख्या मे रखे जाते है

जनहानि की संभावना

बैतूल में भारत कंपनी के सिलेण्डर बेचने वाली भारत गैस एजेंसी मेन मार्केट गंज पर है, जहां पर दर्जनों आवास हैं, वही 100 मीटर के दायरे में शासकीय स्कूल भी संचालित होता है। वही सामने सड़क की दूसरी तरफ आवासीय बस्ती है। आबादी वाले में गैस सिलेंडर हजारों की संख्या मे रखना प्रतिबंधित है बैतूल नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत भारत गैस का अतिरिक्त भण्डारण कर एजेंसी संचालक जनता की मौत को खुलेआम न्यौता दे रहा है, अब बात करे प्रशासनिक व्यवस्थाओं की तो कैसे नगर पालिका द्वारा गलत तरीके से एनओसी और मौत घर संचालित करने की अनुमति प्रदान कर चुके है। आबादी और जनता की सुरक्षा में हमेशा अग्रसर माने जाने वाले पार्षद जवाहर वार्ड विकास प्रधान का भी ध्यान इस ओर न जाना एक बहुत बड़ा सवाल पैदा करता हैं, सघन आबादी वाले क्षेत्र में मौत के आलम का षड्यंत्र कर्ता पर कौन कार्यवाही करेगा ?

 

इनका कहना है

उक्त घटना के सम्बंध में जब नगर पालिका सीएम से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पुराने समय से दुकान संचालित है इसलिए पुरानी अनुमतिया है देखकर बताता हूं,!

नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह

 

इनका कहना है

छोटी छोटी गलतियों से आमजन को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है प्रशासन ध्यान दे।

सोनू मासोदकर भीमसेना जिला अध्यक्ष

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.