Betul News:फर्जी दैनिक भास्कर पेज मामले में गिरफ्तार पंकज अतुलकर के समर्थन में भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी करेगी आंदोलन

महेंद्र काशिव ने वीडियो जारी कर न्याय की मांग उठाई, पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट व बीएनएस की धाराओं में किया था गिरफ्तार

फर्जी दैनिक भास्कर पेज मामले में गिरफ्तार पंकज अतुलकर के समर्थन में भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी करेगी आंदोलन

महेंद्र काशिव ने वीडियो जारी कर न्याय की मांग उठाई, पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट व बीएनएस की धाराओं में किया था गिरफ्तार

बैतूल। दैनिक भास्कर के नाम और लोगो का कथित दुरुपयोग कर फर्जी समाचार तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बैतूल निवासी पंकज अतुलकर के समर्थन में अब भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी (आज़ाक) आंदोलन की तैयारी में हैं। इस संबंध में आज़ाद समाज पार्टी के नेता महेंद्र काशिव ने एक वीडियो जारी कर जल्द आंदोलन किए जाने की घोषणा की है।वीडियो में महेंद्र काशीराम ने पंकज अतुलकर को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की है। संगठन द्वारा जल्द ही आंदोलन की तिथि और रूपरेखा घोषित किए जाने की बात कही गई है।

यह है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, दैनिक भास्कर के इंदौर संस्करण के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर 26 जून 2026 का एक कथित फर्जी समाचार पृष्ठ तैयार किया गया था, जिसे आरोपी पंकज अतुलकर ने अपनी फेसबुक आईडी “PANKAJ ATULKER” से प्रसारित किया। शिकायत दैनिक भास्कर की ओर से संपादक बसंत कुमार शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई, जिसमें कहा गया कि उक्त समाचार कभी प्रकाशित नहीं हुआ तथा समाचार पत्र के नाम और लोगो का बिना अनुमति उपयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया गया।शिकायत की जांच के बाद थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 594/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336(4), 340(2), 318(3), 356(1) तथा कॉपीराइट एक्ट की धारा 51/63 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 23 जुलाई 2026 को पंकज अतुलकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फेसबुक आईडी संचालित करने वाला मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस का दावा आदतन अपराधी

पुलिस के अनुसार, पंकज अतुलकर के विरुद्ध बैतूल जिले के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तथा उन्हें पिछले वर्ष जिला बदर भी किया गया था।इधर, गिरफ्तारी के विरोध में भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के आंदोलन की घोषणा के बाद मामला नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। संगठन का कहना है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखेगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.