Betul News:ठंड में भोपाल जागा, बैतूल अब भी इंतज़ार में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक भोपाल में स्कूल 9:30 के बाद, बैतूल में कब होगा बच्चों का ख्याल
ठंड में भोपाल जागा, बैतूल अब भी इंतज़ार में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक भोपाल में स्कूल 9:30 के बाद, बैतूल में कब होगा बच्चों का ख्याल?

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। राजधानी भोपाल में हालात की गंभीरता को समझते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं प्रातः 9:30 बजे के बाद संचालित करने का निर्णय लिया है, ताकि छोटे बच्चों को ठंड से राहत मिल सके।लेकिन सवाल यह है कि बैतूल जिले का प्रशासन कब जागेगा?सुबह 7–8 बजे कंपकंपाती ठंड में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। ऊनी कपड़ों के बावजूद ठंडी हवाएं, गिरता तापमान और कोहरा बच्चों के स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रहा है। इसके बावजूद न तो स्कूल समय में परिवर्तन किया गया है और न ही अवकाश को लेकर कोई ठोस निर्णय सामने आया है।भोपाल और अन्य जिलों से सीख लेते हुए बैतूल कलेक्टर को भी चाहिए कि वे या तो स्कूल समय में परिवर्तन करें या फिर शीतलहर को देखते हुए अवकाश घोषित करें। बच्चों का भविष्य सिर्फ पढ़ाई से नहीं, उनके स्वास्थ्य से भी जुड़ा है।
