Betul News:बैतूल ऑयल मिल में पानी के टैंक से दो कर्मचारियों के शव बरामद, पुलिस जांच जारी जुटी
बैतूल ऑयल मिल में पानी के टैंक से दो कर्मचारियों के शव बरामद, पुलिस जांच जारी जुटी

बैतूल – बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में स्थित एक ऑयल मिल में दो कर्मचारियों के शव पानी के टैंक में मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।दोनों ही कर्मचारियों की मौत कैसे हुई यह अभी साफ नहीं हो पाया है। फ़िलहाल पुलिस कर्मचारियों के शव का पीएम करवा रही है और जांच के बाद ही साफ़ हो पाएगा कि आखिरकार दोनों कर्मचारियों की मौत कैसे हुई। बता दें कि बैतूल ऑयल मिल में सोयाबीन रिफाइंड कर खाद्य तेल बनाने और पैकेजिंग का कार्य किया जाता है। बैतूल ऑयल मिल के मैनेजर अजय कुमार मिश्रा की माने तो दोनों कर्मचारी चार से बारह की पाली में ड्यूटी पर थे बीती देर मशीनों को ऑपरेट करने वाले दयाराम नरवरे और कैलाश पानकर के मिल में दिखाई नहीं देने पर उनकी तलाश की गई जिसमें दोनों के शव टैंक में मिले थे। घटना की जानकारी पुलिस और मृतक कर्मचारियों के परिजन को दी गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते एवं एसडीआरएफ की टीम दोनो कर्मचारी टैंक क्लीनिंग का काम करते थे घटना स्थल पर टैंक से दोनों कर्मचारियों के शव को निकाला गया है और पीएम के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है और पीएम के बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों की मौत किस वजह से हुई है
