Betul News:महाबोधि महाविहार मुक्ति को लेकर बौद्ध अनुयायियों ने निकाली रैली

टेंपल एक्ट 1949 को रद्द करने, ओबीसी जाति जनगणना कराने सहित अन्य मांगे शामिल

महाबोधि महाविहार मुक्ति को लेकर बौद्ध अनुयायियों ने निकाली रैली

टेंपल एक्ट 1949 को रद्द करने, ओबीसी जाति जनगणना कराने सहित अन्य मांगे शामिल

बैतूल। जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम 5 बजे बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क, भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल प्रदर्शन रैली का आयोजन किया गया। यह आंदोलन भारत के 31 राज्यों और 567 जिलों में महाबोधि महाविहार, बुद्धगया मुक्ति अभियान के तीसरे चरण के रूप में किया गया।रैली में बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया और सरकार से महाबोधि महाविहार से ब्राह्मणों का कब्जा हटाने, टेंपल एक्ट 1949 को रद्द करने, ओबीसी जाति जनगणना कराने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य एमएसपी देने, बेरोजगारों को रोजगार देने और जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक बेरोजगारी भत्ता देने की मांग उठाई। इसके अलावा महिलाओं पर अत्याचार रोकने, आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन से उजाड़ना बंद करने और नई शिक्षा नीति 2020 को खत्म करने की मांग की गई।।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो 9 अप्रैल 2025 को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। रैली डॉ. आंबेडकर चौक हॉस्पिटल के पास से कोठी बाजार, शिवाजी चौक, गंज बाजार होते हुए वापस डॉ. आंबेडकर चौक पर समाप्त हुई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.