Betul News:सी.एम. राइस स्कूल घोड़ाडोंगरी की छात्राओं को कक्षा 10 में प्रतिशत अच्छे आने पर स्कॉलरशीप प्रदान की गई

सी.एम. राइस स्कूल घोड़ाडोंगरी की छात्राओं को कक्षा 10 में प्रतिशत अच्छे आने पर स्कॉलरशीप प्रदान की गई

बैतूल क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेट बैतूल के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओ को लघु उद्योग हेतु समूह लोन (माईक्रो फायनेंस) दिया जाता हैं तथा सी.एस.आर. स्कॉलरशीप के अंतर्गत कक्षा 10 वीं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त होने पर 15000/- रू. प्रदान किये जाते हैं।  सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल में पुलिस अधीक्षक द्वारा क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड सी.एस.आर. स्कॉलरशीप के अंतर्गत सी.एम. राईस स्कूल घोड़ाडोंगरी की निम्नांकित छात्राओं द्वारा कक्षा 10 वीं में उत्कृष्ट प्रतिशत प्राप्त कर उत्तीर्ण होने पर 15000/- रू. स्कॉलरशीप प्रदान की गई हैं। 

1- मालती धुर्वे पुत्री श्री गड़बू धुर्वे – कक्षा 10 वीं में 91%

2- जिया बानो पुत्री श्री अब्दुल सलीम – कक्षा 10 वीं में 83%

3- शीतल कहार पुत्री श्री दिनेश कहार – कक्षा 10 वीं में 81%

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बैतूल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल तथा धनेन्द्र सिंह बुंदेला, लायजन ऑफिसर एवम मोहन किचड़े डिविजनल ऑफिसर क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड उपस्थित रहें।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.