Betul News:एकलव्य के भ्रष्टाचार पर सख्त हुए कलेक्टर, विभागीय अधिकारियों से जांच कराए जाने पर सवाल
एकलव्य के भ्रष्टाचार पर सख्त हुए कलेक्टर, विभागीय अधिकारियों से जांच कराए जाने पर सवाल
भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा, कागजों पर करवा दिए 3 लाख 42 हजार के मरम्मत कार्य

बैतूल।।बैतूल जिले में सत्ता संगठन और संघ के सानिध्य में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शाहपुर में किये जा रहे लाखों के भरस्टाचार को लेकर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवँशी ने सूक्ष्मता से जांच किये जाने का भरोसा तो दिया है। लेकिन जांच की जिम्मेदारी जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त उन शिल्पा जैन को सौंप दी जिनकी नाक के नीचे यह गोरखधंधा चलता रहा और वे सब कुछ होता देखती रहीं। कहावत के मुताबिक यह कदम चोर के हाथ मे ही तिजोरी की चाबी देना जैसा साबित हो रहा है और निश्चित रूप से जांच प्रभावित होने के साथ साथ कलेक्टर को भी गुमराह करने की कोशिश की जाएगी।
कागजों पर ही कर दी 3 लाख 42 हजार की मरम्मत
आवासीय विद्यालय में अब एक और नया करनामा सामने आया है जिसमे 3 लाख42 हजार 105 रूपये विद्यालय प्रबंधन ने बालक,बालिका छात्रावास की मरम्मत के नाम पर कागजों में ही खर्च कर दिए है।ऐसा इसलिए भी कह सकते की मरम्मत के काम में तीन लाख से ज्यादा राशि खर्च की है परंतु यहां भी नियमो का पालन नही किया गया है। जो राशि मरम्मत के लिए आई थी उसका न तो विभाग के तकनीकी अमले से प्राकल्न (स्टीमेट) बनवाया और न ही इसकी विद्यालय प्रबन्धन ने जरूरत समझी। जिसके चलते बिना एम बी में मूल्याकन किए ही यह राशि भी कागजों में ही ठिकाने लगा दी गयी और बाउचरनंबर91,92,93,95,96,97,98,99,100,101,102 के माध्यम से टुकड़ों में इसका भुगतान भी कर दिया गया।
क्या कहता है नियम
इधर विभाग के तकनीकी सूत्रों ने बताया कि नियम के तहत मरम्मत के कार्यों के लिए विभाग से प्राक्कलन बनाकर टीएस और फिर उसकी एएस जारी होती है उसके बाद ही कार्य किया जा सकता है । परंतु प्रबंधन ने अपनी मनमर्जी से मरम्मत कार्य कराकर लाखो रुपए के बिल लगाकर भुगतान कर दिया जबकि नियम से इस कार्य में भी टेंडर प्रक्रिया का पालन होना था लेकिन एक साथ 11बाउचर बनाकर भुगतान भी कर दिया
जांच प्रभावित करने की पूरी तैयारी
शिकायत कर्ता मुन्ना लाल वाडिया ने बताया कि कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष ने प्राचार्य एस के डोनीवाल एवं ठेकेदार के खिलाफ जांच करने के लिए एसडीएम शाहपुर जो की विद्यालय के अध्यक्ष है एवम् श्रीमति शिल्पा जैन सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग बैतूल जो की एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति की सचिव भी है से 9 फरवरी को जांच कराई है ।यह जांच नियमो के विपरीत है।शिकायत कर्ता ने अपने शिकायती आवेदन में स्पष्ट उल्लेख किया है की विद्यालय से जुड़े अधिकारियों से जांच नही कराई जाए।श्री वाडिवा ने कहा है की उक्त अधिकारियों से जांच कराए जाने से विद्यालय के भ्रष्टाचार के मामले में लीपापोती ही होगी ।शिकायती आवेदन पत्र में उल्लेखित अधिकारियों से जब तक जांच नही कराई जाती तब तक उक्त जांच दूषित मानी जायेगी ।
आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल वाडिवा ने कहा कि मामले को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर मामले में किस तरह जिला प्रशासन लीपापोती कर रहा है।उसकी शिकायत की जाएगी
।
