Betul News:कलेक्टर साहब एक नजर इधर भी यात्री धूप में खड़े, प्रतीक्षालय में भाजपा करीबी का कारोबार!

कलेक्टर साहब एक नजर इधर भी यात्री धूप में खड़े, प्रतीक्षालय में भाजपा करीबी का कारोबार!

oplus_0

घोड़ाडोंगरी। कभी यात्रियों को धूप और बारिश से राहत देने के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय अब शायद रसूखदारों की “कमाई की जगह” बनते जा रहे हैं। घोड़ाडोंगरी जनपद रोड पर बना यात्री प्रतीक्षालय इन दिनों इसी वजह से चर्चा में है, जहां कथित तौर पर भाजपा से जुड़े लोगों का कब्जा बताया जा रहा है।जिस जगह पर राहगीरों को बैठकर बस का इंतजार करना था, वहां अब होटल और पान ठेले का संचालन होते नजर आ रहा है। हालत यह है कि यात्रियों के लिए बनी सुविधा खुद ही बेघर नजर आ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन आम आदमी पर तो अतिक्रमण का डंडा तेजी से चलाता है, लेकिन जब मामला राजनीतिक पहचान वाले लोगों का हो, तो नियम शायद फाइलों में आराम करने लगते हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर सरकारी जमीन पर यह सब बिना संरक्षण के कैसे संभव है?राहगीरों में चर्चा है कि इस रोड से रोज अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आना-जाना होता है, लेकिन प्रतीक्षालय पर कब्जा किसी को दिखाई नहीं देता। अब इसे प्रशासनिक लापरवाही कहा जाए या फिर “सब देखकर भी अनदेखा” करने की कला वैसे साहब आप भी तो इसी रास्ते से गुजरे क्या आप को नहीं बताया समीक्षा मीटिंग में ऐसा लगता है कि सत्ता के आगे आप भी नदसमस्तक हो तो फिर क्यों कार्रवाई का दिखावा करते हो साहब जनता खुद समझ रही है।विडंबना यह है कि जनता के टैक्स से बनी सुविधा पर जनता ही किनारे खड़ी है, और कब्जे का खेल खुलेआम चल रहा है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में शायद यात्रियों को बस स्टैंड नहीं, बल्कि राजनीतिक अनुमति तलाशनी पड़ेगी।स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण हटाने और प्रतीक्षालय को आम लोगों के लिए मुक्त कराने की मांग की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.