Betul News:कट्टे-पिस्टल की तस्करी का खतरनाक ट्रेंड! हथियारों की खुलेआम नुमाइश, ‘गन कल्चर’ के चंगुल में बैतूल!

कट्टे-पिस्टल की तस्करी का खतरनाक ट्रेंड! हथियारों की खुलेआम नुमाइश, ‘गन कल्चर’ के चंगुल में बैतूल!

बैतूल में अवैध हथियारों की तस्करी एक बड़ी समस्या बन गई है। पुलिस लगातार हथियार जब्त कर रही है, लेकिन फिर भी यह धंधा फलफूल रहा है। हाल ही में बैतूल में पुलिस द्वारा अवैध रूप से हथियार रखने वालों पर करवाई की गई थी। उसके बावजूद एक बार फिर शहर के चौक चौराहा पर चर्चा जोरो से चल रही है की फिर से शहर में अवैध हथियार बेचने का काम जोरो से चल रहा है!इससे पता चलता है कि बैतूल में ‘गन कल्चर’ बढ़ रहा है। पुलिस हथियारों की सप्लाई चेन को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। वही सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार के अंदर बैठकर किस तरह से एक हाथ में चाकू दिखा कर तो दूसरे हाथ से मोबाइल पर बात करते हुए वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जाता है।

अगर इस वीडियो की सच्चाई पर जाएंगे तो यह वीडियो लोगों को डराने और अपनी सस्ती लोकप्रिय पाने के लिए  युवाओं द्वारा डाला गया है लेकिन शहर में इस तरह से अवैध गतिविधियां चल रही है। क्या वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इन पर कार्रवाई करेगी या फिर इन्हें छोड़ दिया जाएगा! बैतूल जिले में सोशल मीडिया पर युवाओं द्वारा हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करने का चलन भी बढ़ रहा है। पुलिस द्वारा इस समस्या को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। पुलिस द्वारा करवाई तो कर दी जाती है लेकिन न्यायालय द्वारा जमानत मिलने के बाद इन आरोपियों के हौसले और भी बुलंद हो जाते हैं।शहर में एक और चिंताजनक चलन देखने को मिल रहा है। युवा सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं । वैसे युवाओं के परिजनों को भी अपने बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है हर किसी मामले में पुलिस जिम्मेदार नहीं होती कहीं ना कहीं गलती उन परिजनों की भी है

जो अपने बच्चों पर ध्यान न देकर उन्हें ऐसे ही छोड़ देते हैं जिसके चलते वह अपराध और अपराधी गतिविधियों में लिप्त हो जाते हैं।

वे ऐसा अपने दोस्तों को डराने और अपनी ताकत दिखाने के लिए करते हैं। कई अपराधी इन हथियारों का इस्तेमाल अपराध करने के लिए करते हैं। वे सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करते हैं और लोगों को डराते हैं। वैसे यह वीडियो कितने दिन पुराना ये कह नहीं सकते लेकिन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.