Betul News:बैतूल प्रताप वार्ड टिकरी में नालियों का गंदा पानी घुस रहा घरों में वार्ड वासी परेशान नगर पालिका मौन 

बैतूल प्रताप वार्ड टिकरी में नालियों का गंदा पानी घुस रहा घरों में वार्ड वासी परेशान नगर पालिका मौन 

बैतूल नगर पालिका परिषद के प्रताप वार्ड टिकरी के लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं। पिछले दस वर्षों से रोड़ नाली नही बनने से वार्डवासियों की परेशानी को बढ़ा दि है। मामला प्रतापवार्ड के सेमल बाबा मंदिर के पास का है जहां सड़क में नाली या नाली में सड़क है यह अनुमान लगाना कठिन सा हो गया है दरअसल चुनाव के पहले नेता चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं से बड़े-बड़े वादे करते हैं परंतु चुनाव होने के बाद वह उनकी सूध नहीं लेते ऐसा ही कुछ प्रतापवार्ड में हो रहा है जहां 10 वर्षों से वार्ड वासी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होते नजर आ रहे हैं आखिरकार वार्ड वासियों का गुस्सा फूट पड़ा और आज सुबह-सुबह वार्ड वासी रोड पर एकत्रित होते हुए नगर पालिका और पार्षद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देखे गए उनके आरोपों की नगर पालिका द्वारा बार-बार आवेदन निवेदन करने पर भी वार्ड वासियों की समस्या को दूर करने में निराधार साबित हो रहा है अब देखना होगा कि वार्ड वासियों की समस्या का निराकरण कितने समय में नगर पालिका करती है या वार्ड वासियों को आंदोलन पर मजबूर होना पड़ेगा

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.