Betul News:डोडाजाम में डबल गेम! अतिरिक्त प्रभार में रहे सचिव रमेश यवले का भ्रष्टाचार!
डोडाजाम में डबल गेम! अतिरिक्त प्रभार में रहे सचिव रमेश यवले का भ्रष्टाचार!

बैतूल जिले की पंचायतों में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं, सचिव यवले जहां पदस्थ रहेंगे वहां अपनी जेब भरेंगे लगातार खबरों के माध्यम से रमेश यवले के भ्रष्टाचार की परतें खोल रहे हैं। अब तो सचिव रमेश यवले भ्रष्टाचार में इतने आगे निकल चुके हैं कि जहां प्रभार दिया गया था वहां भी उनके द्वारा सरकारी राशि का दुरुपयोग कर अपनी जेब में भरी जी हम बात कर रहे हैं डोडाजाम पंचायत की जहां पर यहां अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले सचिव यवले ने विकास के नाम पर सरकारी खजाने को अपना एटीएम बना लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि यवले ने अपने कार्यकाल में कागजों पर विकास का महल खड़ा किया, जबकि जमीन पर हकीकत खाली प्लॉट जैसी नजर आ रही है। कई कार्य ऐसे बताए जा रहे हैं, जिनके नाम पर लाखों रुपये निकाले गए, लेकिन मौके पर उनका कोई ठोस अस्तित्व नहीं दिखता। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि सरकारी धन का सही उपयोग नहीं हुआ, बल्कि उसमें गड़बड़ी की गई। इतना ही नहीं ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में विदुर नीति” की तर्ज पर आपसी सांठगांठ कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया आरोप है कि लगभग 80 मीटर सीसी रोड निर्माण के नाम पर 3 लाख 75 हजार 850 रुपये की राशि निकाल ली गई, जबकि मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और लागत में भारी अंतर नजर आता है। दस्तावेजों के मुताबिक, इस निर्माण कार्य की स्वीकृति लगभग 3 लाख 79 हजार रुपये की बताई जा रही है। तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद जिम्मेदारों ने आपसी तालमेल से कार्य कराकर बड़ी राशि का आहरण कर लिया। लेकिन वर्तमान में विभागीय इंजीनियरों द्वारा बनाए गए अनुमान (वर्ष 2022 से अप्रैल 2025 तक) के अनुसार, 100 मीटर सीसी रोड की लागत करीब 3 लाख 60 हजार से 3 लाख 25 हजार रुपये तक बताई जाती है। ऐसे में मात्र 80 मीटर सड़क पर लगभग पूरी राशि खर्च दिखाया जाना सवालों के घेरे में है। वही जब इस मामले को लेकर बैतूल कलेक्टर का कहना है कि आप के माध्यम से संज्ञान में आया है जांच कर लापरवावी पाए जाने पर कार्रवाई करेंगे अब देखना होगा कि क्या सचिव रमेश यवले द्वारा जो भ्रष्टाचार किया गया है उसकी कब तक जांच होगी और क्या कार्रवाई होती है।
