Betul News:आमला थाना प्रभारी की तेज कार्रवाई से लाखों की चोरी का सनसनीखेज खुलासा रिश्तों में दगा भांजे ने मौसा के घर डाली चोरी 

आमला थाना प्रभारी की तेज कार्रवाई से लाखों की चोरी का सनसनीखेज खुलासा रिश्तों में दगा भांजे ने मौसा के घर डाली चोरी 

बैतूल। आमला थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिसने रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस घर में भरोसा था, वहीं से विश्वासघात हुआ फरियादी का अपना ही भांजा इस बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड निकला। हालांकि आमला थाना प्रभारी की तेज कार्रवाई और सटीक रणनीति के चलते पुलिस ने कुछ ही दिनों में पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, 9 और 10 मार्च 2026 की दरम्यानी रात कुन्बी मोहल्ला निवासी ओमकार टिकारे के घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसा। घर में रखी आलमारी और पेटी को तोड़ते हुए सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए आमला थाना प्रभारी ने तुरंत टीम गठित कर जांच शुरू करवाई। शुरुआती जांच में ही पुलिस को अंदेशा हो गया था कि वारदात में कोई करीबी व्यक्ति शामिल हो सकता है। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।सूत्रों के आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर से महेन्द्र उर्फ रंजीत देवड़े को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने चोरी की पूरी वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि वह फरियादी का भांजा है और आर्थिक तंगी के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने चोरी किए गए जेवरात को इंदौर की एक गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखकर करीब 8 लाख रुपए प्राप्त किए। इस रकम से उसने अपने पुराने कर्ज चुकाए और शेष राशि अपने बैंक खाते में जमा कर दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया।आमला पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नगदी और बैंक में जमा राशि सहित कुल 20 लाख 85 हजार 200 रुपए का माल बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी की नेतृत्व क्षमता, तेज निर्णय और टीमवर्क की सराहना जितनी की जाए कम है इस लिए तो काबिल थाना प्रभारी कहा जाता है। पुलिस की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.