Betul breking News:बैतूल लोकसभा क्षेत्र में मतदान के बाद लौट रही बस के जलने वाले मामले में 10 तारीख को होगा पुन मतदान चुनाव आयोग ने किया आदेश जारी

ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में अचानक लगी थी आग

बैतूल लोकसभा क्षेत्र में मतदान के बाद लौट रही बस के जलने वाले मामले में 10 तारीख को होगा पुन मतदान चुनाव आयोग ने किया आदेश जारी

ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में अचानक लगी थी आग

बैतूल। बैतूल लोकसभा क्षेत्र में मतदान के बाद लौट रही बस के जलने वाले मामले में 10 तारीख को होगा पुन मतदान। इस बारे में भारत चुनाव आयोग ने विधिवत आदेश जारी कर दिया है।उल्लेखनीय है कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र के लिए 7 मई को हुए मतदान के बाद ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई थी।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिले के छह मतदान केंद्रों से मतदान सामग्री और कर्मचरियो को लेकर यह बस बैतूल आ रही थी।

जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के बिसनूर और पौनी गौला गांवों के बीच यह हादसा हुआ।
कलेक्टर ने बताया कि हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि बस में कल 6 मतदान केदो की ईवीएम मशीन विपत मशीन वह अन्य सामग्री रखी हुई थी जिसमें से दो मतदान केंद्र की सामग्री पूरी तरह सुरक्षित है और चार मतदान केंद्रों की सामग्री में नुकसान हुआ है। कलेक्टर ने कहा कि घटना की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी और वहां से जैसे निर्देश मिलेंगे उसका पालन किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि वे और पुलिस अधीक्षक बैतूल घटनास्थल पर तत्काल ही पहुंच गए थे। आग लगने की घटना रात्रि करीब 11:00 बजे की है।बैतूल, मुलताई और आठनेर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया गया।फायर फाइटर वाहनों के आने के इंतजार में आग भड़क गई। तदुपरांत फायर फाइटर वाहनों से आग को बुझाया गया। ड्राइवर ने जलती बस से कूद कर जान बचाई थी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.