Crime News:बैतूल में बेखौफ अपराधी! घर में घुसकर महिलाओं समेत परिवार पर हमला, वीडियो वायर

बैतूल में बेखौफ अपराधी! घर में घुसकर महिलाओं समेत परिवार पर हमला, वीडियो वायरल

बैतूल जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और उनकी निडरता का अंदाजा एक वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक दर्जन से अधिक नकाबपोश युवक एक घर में घुसकर परिवार पर बेरहमी से हमला करते नजर आ रहे हैं। हमलावरों ने न केवल पुरुषों, बल्कि महिलाओ को भी नहीं बख्शा, हॉस पाइप से पिटाई की। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।घटना बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के भडूस ग्राम में हुई। वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि नकाबपोश हमलावर, जिनके चेहरे कपड़ों से ढके हुए हैं, एक घर में जबरन घुसते हैं। वे लाठियों, डंडों और हॉस पाइप से परिवार के सदस्यों पर हमला करते हैं।

वीडियो में पीड़ित परिवार की चीख-पुकार साफ सुनाई देती है, जिसमें महिलाएं और बुजुर्ग मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हमला लगभग आधे घंटे तक चला, जिसमें हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.