Betul News:करोड़ों की एमपीईबी की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के लिए आंखों में बंधी पट्टी राहगीरो के लिए बस स्टेंड पर बन रहे शौचालय के लिए दर्ज कर रहे हैं अब आपत्ति।
करोड़ों की एमपीईबी की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के लिए आंखों में बंधी पट्टी राहगीरो के लिए बस स्टेंड पर बन रहे शौचालय के लिए दर्ज कर रहे हैं अब आपत्ति।

घोड़ाडोंगरी। घोडाडोंगरी बस स्टैंड पर स्थानीय लोग एवं राहगीरों द्वारा सार्वजनिक सुलभ शौचालय की मांग कई वर्षों से कि जा रही थी जिसे प्राथमिकता देते हुए 10 लाख के लगभग की राशि से निर्माण करने का निर्णय नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा लिया गया इस निर्माण कार्य का विधिवत टेंडर होने के उपरांत निर्माण कार्य चालू किया जा रहा था जिसके लिए मौके पर भूमि की सीमा का सीमा चिन्हों से मिलान किया जा रहा था जिसकी खबर मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी सारनी को लगते ही इस निर्माण कार्य के लिए आपत्ति दर्ज कराई गई जिसके लिए विधिवत नगर परिषद को पत्र जारी कर कहा गया कि मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की घोडाडोंगरी में स्थित रेस्ट हाउस के रूम नंबर एक के बाजू में मिट्टी डालकर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है यहां भूमि मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के स्वामित्व की है। जबकी राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की जो भू मि है उसका खसरा क्रमांक 512 ,516 है जिस भूमि पर सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है वह इन खसरों के मध्य स्थित शासकीय नाले की भूमि है जिसका खसरा क्रमांक 538 है जिसे सीमांकन कर भूमि चिन्हित करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा तहसीलदार घोड़ाडोंगरी को पत्र लिखा गया गया था जिस पर कारवाही करते हुए आदेश अनुसार राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी के दल ने 11 मार्च को सार्वजनिक सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि को चिन्हित किया जिसमें मौके पर नगर परिषद सीएमओ,MPEB के प्रतिनिधि , भारी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे वही सार्वजनिक सुलभ शौचालय के निर्माण कार्य पर मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी सारनी द्वारा लगाई जारही आपत्ति को लेकर जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला जिसको लेकर मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी सारणी के अधिकारी को मौके पर खड़ी खोटी सुनाते हुए देखा गया बताया जा रहा है की आपत्ति को लेकर जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगो द्वारा कहा गया कि करोड़ों की एमपीईबी की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण के लिए अधिकारियों ने आंखों में पट्टी बांध के रखी हुई है और स्थानीय और राहगीरों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर बन रहे शौचालय के लिए अब आपती लगाई जा रही है ये अधिकारी और इनकी आपत्ती तब कहां जाती है जब घोड़ा डोंगरी बस स्टैंड से लेकर रानीपुर चौराहे तक करोड़ों की एमपीईबी की भूमि पर अतिक्रमण किया जाता है वर्तमान में अतिक्रमण करने के लिए कई स्थानों पर डंपरों से मिट्टी खाली की जारी है वहां ऐसी आपत्ति दर्ज नहीं की जाती और अब लोगों की सुविधाके लिए बन रहे सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया जा रहा हैं
हम मौके पर पहुंचे थे हमने हमारा पक्ष रखा भूमि की ड्राइंग बताई है कहा तक हमारी भूमि है मुख्य अभियंता सारनी से निर्माण कार्य संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की जानकारी नगर परिषद सीएमओ घोड़ाडोंगरी को दे दी है।
एस.के पांडेय कार्यपालन यंत्री मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड सारनी
मैंने अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पत्र जारी कर दिया है जिससे मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड को निर्माण संबंधित कोई आपत्ति ना रहे
ऋषिकांत यादव मुख्य नगर पालिका अधिकारी घोड़ाडोंगरी
जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए मातृशक्ति की मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड पर शौचालय बहुत आवश्यक है शौचालय नहीं बनता है तो एमपीईबी की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह है क्योंकि सार्वजनिक तौर पर लोगों की सुविधा के काम में रोक लगाना
ओर एमपीईबी की जमीन पर में हो रहे अतिक्रमण पर रोक नही लगाना
प्रीति वर्धन चतुर्वेदी स्थानीय निवासी घोड़ाडोंगरी
