Betul News: पैसे डबल का खेल और पुलिस हुई फेल: खुलेआम चल रहा जुए का फड़, पुलिस पर उठ रहे सवाल, जुआ खेलते VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

पैसे डबल का खेल और पुलिस हुई फेल: खुलेआम चल रहा जुए का फड़, पुलिस पर उठ रहे सवाल, जुआ खेलते VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

बैतूल। मप्र के आमला थाना क्षेत्र में खुलेआम जुए का खेल चल रहा है. बोरदई क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं, जहां लाखों का दांव लग रहा है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस दबिश देने पहुंचती है, तो पहले से ही जुआरी फरार हो जाते हैं. दबिश देने से पहले उन तक जानकारी पहुंच जाती है. जिससे पुलिस के हाथ खाली रह जाते है. पुलिस के लिए इस जुए के फड़ को पकड़ना चुनौती बन गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब लोग इसे देखकर। एसपी साहब से उम्मीद है कि जो इस तरह की अवैध गतिविधियो पर अकुंश लगाना चाहिए वही जिस तरह से वीडियो वायरल हुआ है पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं.दरअसल यह वही गैंग है जिसने पूर्व में एक पत्रकार पर हमला किया था इस लिए उनकी अवैध गतिविधियों पर कोई भी पत्रकार खबर चलाने से कतराता है लेकिन अनोखा सच एक निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता करता है जो समाज में चल रही बुराइयों के खिलाफ लगातार आम जनता के लिए आवाज बनता है आप देखना यह होगा की वीडियो आने के बाद क्या प्रशासन इन पर कार्रवाई करता है या फिर यूं ही छोड़ दिया जाता है। वैसे आमला के बोरदई थाना क्षेत्र में बोरी ग्राम में फड़ लगाकार खुलेआम हार जीत का दांव लगाया जा रहा है. जिसमें दर्जनों लोग जमीन पर गोलाकार में बैठकर खुलेआम पत्ते पर पैसों लगा रहे हैं. जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया गया है कि यह वीडियो बोरदई थाना क्षेत्र के बोरी ग्राम के पास का है जिसे एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. जिसके बाद इसे उसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

जुआरियों को पहले ही मिल जाती है छापे की सूचना

जानकारी मिली है कि यह जुआ आपराधिक प्रवृति के लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा है. जिनके पुलिस में ही कई लोगों से संपर्क बने हुए हैं, जो अधिकारियों के दबिश देने से पूर्व ही जानकारी उन्हें मिल जाती है. जिससे यह लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से भाग निकलते हैं. यह लोग इतने शातिर दिमाग होते हैं कि 2-3 दिन में अपना ठिकाना बदल लेते हैं.

जुआ वाली जगह से दूर खड़े होते हैं मुखबिर

बता दें कि यह लोग मुखबिरी के लिए थानों में संपर्क साधते हैं. जिसके एवज में यह लोग मुखबिर को अच्छा खासा रुपये देते हैं. उसी के साथ ही जुआ संचालित करने वाले लोग 200-300 रुपए देकर जुआ वाली जगह से कुछ दूरी पर पहले ही अपने लड़के बैठाकर रखते हैं, जो पुलिस के आने की सूचना अपने आकाओं तक पहुंचाते हैं.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.