Betul News:थाने के साए में गांजे का धंधा, मगर कानों में रुई ठूंसे बैठे थाना प्रभारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

थाने के साए में गांजे का धंधा, मगर कानों में रुई ठूंसे बैठे थाना प्रभारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

बैतूल। जिले की पुलिसिंग क्या होती है शायद थाना प्रभारी को याद नहीं क्यों कि जब से नए एसपी आए हैं तब से ऐसा लग रहा है कि जैसे मानो  छूट मिल गई हो वैसे जिले के नए कप्तान ने कुछ थाना प्रभारी को हटाया और उनकी जगह दूसरे थाना प्रभारी बनाए उसके बाद से ही जहां जहां नए प्रभारी गए हैं। मानो अवैध गतिविधियां बढ़ गई हैं। ऐसा लगता है कि नई थाना प्रभारी को खुली छूट देकर रखीं हो। अभी कुछ दिनों पहले महज थाना कोतवाली से 500 मीटर पर सट्टे लिखते हुए वीडियो और स्क्रीन शॉट वारियल हुआ था और अब बीजदेही थाने का जहां महज 150 मीटर दूरी पर गांजा बेचते हुए वीडियो वायरल किस तरह से अवैध गतिविधियों के वीडियो वायरल हो रहा है इसमें कई सवाल खड़े हो रहे है क्या पुराने थाना प्रभारी ही अवैध गतिविधियां रोके हुए थे! या नए थाना प्रभारी आने के बाद शुरू की गई लेकिन जब से नए थाना प्रभारी की पोस्टिंग हुईं तब से अवैध गतिविधियां मानो खुले आम हो गई हैं! वही ताजा मामला बिजादेही थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें थाना से महज़ 150 मीटर की दूरी पर अवैध मादक पदार्थ (गांजा) खुलेआम बिकता दिख रहा है। यह वीडियो बबलू भाट के घर का बताया जा रहा है, जो पुलिस के बेहद करीबी के रूप में चर्चित है और थाने में गाड़ी चलाने का काम करता है। इस लिए थाना बिजादेही में गांजे का कारोबार खुलेआम चल रहा है और पुलिस का कानून मानो नींद की गोली खाकर सो रहा है। वीडियो में जो शख्स अवैध मादक पदार्थ बेचते दिखाई दे रहा है,

वह पुलिस का बेहद करीबी बबलू भाट का पिता है। यही बबलू भाट कुछ दिन पहले वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर को रुपये थमाते हुए दिखा था। थाने की गाड़ी चलाने वाले से लेकर थाने के ‘खास आदमी’ तक, उसका रसूख किसी से छिपा नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी में यह वीडियो तीन दिन पहले ही बैतूल पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी शाहपुर तक पहुँच चुका है। लेकिन अब तक कार्रवाई शून्य। चुप्पी इतनी गहरी कि सवाल खुद जवाब माँग रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.