Betul News:गौठाना तो क्या बैतूल का नरक है! गंदी बदबू की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

गौठाना तो क्या बैतूल का नरक है! गंदी बदबू की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

बैतूल।नगरपालिका नहीं नरकपालिका है ऐसा हम नहीं शहर के गौठाना निवासी बोल रहें है.नगरपालिका उर्फ नरकपालिका के कचरा ढेर की गंध (दुर्गंध) किसी पहचान की मोहताज नहीं। यह दुर्गंध दूर तक गौठाना से लेकर चक्कर रोड, टिकारी थाना चौक और उसके आसपास प्रतिदिन अपनी पूर्ण उपस्थिति दें रहीं है। लोग इसके इतने आदतन हो गये है की इसकी सोंधी खुशबु जब तक न आये नींद ही नहीं आयेगी। शायद कुछ लोगों को यह गंध इतनी भा गईं है की वें इसे हटावाने के बजाये यथावत रखने की मन ही मन मौन सहमति दें चुकें है। सही मायने मे जीना मुश्किल है यहां लोगों का. किसी दिन-रात में कलेक्टर इस क्षेत्र की सैर करें तबियत दुरुस्त न हो जाएं तो कहना। हालांकि रानीपुर रोड गौठाना इसके अलावा अन्य कई वजह से भी प्रसिद्ध है। कमानी गेट के आस पास और सामने रानीपुर रोड पर अवैध अतिक्रमण जिनमे कई गुमठी नुमा दुकान चखना सेंटरो मे तब्दील हो चुकी है।लजीज नॉनवेज की अनेकों होटल इस सडक पर उपलब्ध है। जहां पूरी खातिरदारी के संग-कबाब संग शराब परोसी जा रहीं है। यहां रात की रंगिनिया तो देखते ही बनती है। बीच सडक पर नशेडी गाडी भी खडी कर देते है शब्द कम पड जाएं यहां तारीफों के। शाम को इधर महफिले सजती है। मदिरा दुकान के सामने खाली पडे ग्राउंड, बालक बाबा के सामने वाले जंगल, और नया बन रहा पेट्रोल पम्प के पास वाले ग्राउंड मे सुरा प्रेमियों के गर्राहट की चरम सीमा प्रतिदिन पार होती है। खुले आसमान के नीचे रोज आहता बार लगता है और कुछ लोग अब तक भ्रमित है कि मेरा बैतूल बडा सीधा साधा है। 

शायद किसी बडी घटना का इंतजार कर रहा है बैतूल प्रशासन

ट्रेफिक पुलिस महीना बंदी और चलानी कार्यवाही से ध्यान हटाकर यदि रात के समय इस सडक पर थोडा भी ध्यान दें तो समझ आयेगा कि बेतरतीब खडे रहते वाहन और एक्स्ट्रा आडनरी स्पीड किसे कहते है। सैकडो एक्सीडेंट हो चुके है यहां, पर गदर है कि कम होने का नाम ही नहीं लेती। इधर गाली भी सुर ताल मे बकी नहीं बल्कि गाई जाती है मानो भक्ति रस की धारा बह निकली हो। सट्टे का तो शायद कुछ लोगों नें परमिट ही निकाल लिया है और न जाने क्या क्या जितनी तारीफ की जाए कम है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.