Betul News:कानून के रखवालों ने बेच दी ईमानदारी? कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

कानून के रखवालों ने बेच दी ईमानदारी? कीमत जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान!

Oplus_16908288

बैतूल-बिजादेही पुलिस की वर्दी, कानून की रक्षा और जनता की सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है। लेकिन बिजादेही थाने का ताज़ा मामला बताता है कि जब वर्दी ही रुपयों के रंग” में रंग जाए तो इंसाफ़ किसे मिलेगा? एक आरक्षक महोदय ने जप्त गाड़ी छोड़ने के नाम पर 10 हजार की चढ़ावा राशि ले ली। न कोई आदेश, न कोई चालान, न कोई डायरी में प्रविष्टि बस सीधे कैश और गाड़ी रिलीज़! सवाल यही है अगर कानून ही बाज़ार में बिकने लगे तो फिर न्याय की चौखट पर जाने का क्या औचित्य? 10 हजार में गाड़ी, तो क्या 50 हजार में केस ही खत्म हो जाएगा? और लाख-दो लाख में अपराधी आज़ाद घूमते रहेंगे? जिले के बिजादेही थाना क्षेत्र से पुलिस महकमे की साख को धूमिल करने वाला मामला सामने आया है। थाने में पदस्थ आरक्षक अवधेश पर आरोप है कि उन्होंने बिना किसी लिखित दस्तावेज के जप्त वाहन छोड़ने के एवज में 10,000 रुपए की रिश्वत ली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जनता पूछ रही है  क्या यही है जनसेवा और कानून की रक्षा? क्या अब कानून के रखवालों को सरकारी तनक कम पड़ रही है जो₹10000 में अपनी ईमानदारी को बेच रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.