Crime News : बैतूल में पुलिस का खौफ खत्म? शिकायत के बाद भी पीड़ित परिवार दहशत में

पीड़ित महिला दो दिनों से डर के साए में, परिचितों के घर रुकने को मजबूर

बैतूल में पुलिस का खौफ खत्म? शिकायत के बाद भी पीड़ित परिवार दहशत में

पीड़ित महिला दो दिनों से डर के साए में, परिचितों के घर रुकने को मजबूर

Oplus_16908288

बैतूल। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने देर रात पीड़ित के घर पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है।पीड़ित पक्ष के अनुसार, उन्होंने घटना के पहले थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज भी कर लिया, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों पर किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद ही देर रात आरोपी घर पहुंच गए और वहां जमकर तोड़फोड़ की।पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपियों का व्यवहार इतना आक्रामक हो गया है कि वह पिछले दो दिनों से अपने घर में रहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

महिला ने बताया कि वह डर के कारण पीछे दो दिनों से अपने परिचितों के घर रुकने को मजबूर है। महिला ने आशंका जताई कि अगर वह अपने घर लौटती है तो आरोपी उसे और उसके बच्चों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे पति घर से बाहर रहते हैं। लगातार आरोपियों द्वारा मुझे अकेला देख हावी हो रहे हैं इस डर ने पूरे परिवार को मानसिक रूप से परेशान कर दिया है। इतना ही नहीं पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपियों को इस बात का पूरा भरोसा है कि मामला दर्ज होने के बाद भी वे आसानी से बाहर आ जाएंगे, इसलिए उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जब शिकायत और मामला दर्ज होने के बावजूद पीड़ित पक्ष सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या ठोस कदम उठाती है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिला पाती है या नहीं। फिलहाल यह घटना जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून के डर को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.