Family Court:क्या यही प्यार है .. हां यही प्यार है पत्नी की शर्त, प्रेमिका की पेशकश भोपाल में पति को लेकर हैरान करने वाली कहानी!

क्या यही प्यार है .. हां यही प्यार है पत्नी की शर्त, प्रेमिका की पेशकश भोपाल में पति को लेकर हैरान करने वाली कहानी!

मध्य प्रदेश के भोपाल की फैमिली कोर्ट में एक ऐसा मामला सामने आया,जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक प्रेमिका अपने शादीशुदा प्रेमी के लिए डेढ़ करोड़ की संपत्ति देने पर राजी हो गई.यह पूरा घटनाक्रम 90 के दशक की चर्चित फिल्म ‘जुदाई ‘ की कहानी की याद दिलाता है, फर्क बस इतना है कि यह कहानी परदे की नहीं जानकारी के मुताबिक भोपाल में एक 42 वर्षीय सरकारी कर्मचारी का दिल अपने ही विभाग में काम करने वाली उससे करीब 10 साल बड़ी महिला अधिकारी पर आ गया. वक्त के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और घर में दूरियां भी. पत्नी और पति के बीच रोजाना के झगड़े होने लगे. इनका असर उनकी 16 और 12 साल की बेटियों पर पड़ने लगा. माहौल इतना बिगड़ा कि बड़ी बेटी ने ही फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.पत्नी ने अपनी और बेटियों की आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्पष्ट शर्त रखी कि उसे एक डुप्लेक्स मकान ओर 27 लाख रुपये नकद चाहिए. चौंकाने वाली बात यह रही कि पति की प्रेमिका ने यह प्रस्ताव तुरंत स्वीकार कर लिया. मकान ओर नकद मिलकर डेढ़ करोड़ देने को वो राजी हो गई. उसका कहना था कि वह नहीं चाहती कि उसके प्रेमी का परिवार असुरक्षित रहे. अब दोनों पक्ष इस सहमति के साथ अलग हो रहे हैं.

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.