Betul News:कौशल्या सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा टाटा मोटर्स एवं क्वेस कॉर्प लिमिटेड के सहयोग से विशाल रोजगार मेला सम्पन्न

सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग, युवाओं को रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने की अभिनव पहल

कौशल्या सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा टाटा मोटर्स एवं क्वेस कॉर्प लिमिटेड के सहयोग से विशाल रोजगार मेला सम्पन्न

सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग, युवाओं को रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने की अभिनव पहल

बैतूल। जिले के युवाओं को रोजगार एवं तकनीकी कौशल से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कौशल्या सोशल वेलफेयर फाउंडेशन बैतूल द्वारा टाटा मोटर्स एवं क्वेस कॉर्प लिमिटेड के सहयोग से एक विशाल रोजगार एवं मार्गदर्शन मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 300 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रोजगार, अप्रेंटिसशिप एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।रोजगार मेले का आयोजन संस्था के अध्यक्ष एवं के.बी. मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नितिन राजेंद्र देशमुख के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाना रहा।कार्यक्रम में उपस्थित टाटा समूह की प्रतिनिधि जैस्मिन पंचाल एवं गीता जायसवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण की मांग निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने युवाओं से आधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया।वहीं क्वेस कॉर्प लिमिटेड के प्रतिनिधि तुषार निले एवं वंदना राजपाल ने राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप संवर्धन योजना के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, चयन प्रक्रिया, मानदेय व्यवस्था तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को व्यावहारिक औद्योगिक अनुभव के साथ मासिक मानदेय भी प्रदान किया जाता है।कार्यक्रम में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से शुभम वानखेड़े, जिला रोजगार अधिकारी श्याम धुर्वे तथा शासकीय पॉलिटेक्निक संस्थान से आयुष लॉर्ड विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने युवाओं को कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।रोजगार मेले के दौरान युवाओं को मेकाट्रॉनिक्स डिप्लोमा, निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप योजनाओं एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।संस्था अध्यक्ष डॉ. नितिन राजेंद्र देशमुख ने कहा कि कौशल्या सोशल वेलफेयर फाउंडेशन निरंतर युवाओं को रोजगार से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी युवाओं के हित में ऐसे रोजगारपरक एवं कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.