Betul News:सड़क निर्माण में मशीनों का हो रहा उपयोग, फर्जी मस्टरोल भरकर कर मजदूरों के हक पर डाका

सड़क निर्माण में मशीनों का हो रहा उपयोग, फर्जी मस्टरोल भरकर कर मजदूरों के हक पर डाका

शाहपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भयावाडी में निर्माणाधीन सड़क में धांधली बरतने की शिकायत सामने आई शिकायतकर्ताओं ने सड़क का निर्माण मशीनों द्वारा किए जाने और फर्जी मस्टरोल से राशि का आहरण करने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को आवेदन देते हुए बताया की भयावाडी में सरपंच सचिउ और उनके चहेते द्वारा शिव मोहल्ले की 100 मीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। 4 लाख रुपए करीब की लागत से बनने वाली सड़क में मजदूरों से काम नहीं कराया जा रहा है। एवं मापदंड अनुसार मटेरियल भी नही लगाया जा रहा है। नियम अनुसार काली पनि का उपयोग नही किया गया है। कही कही दिखाने के लिए कोनो पर पनी बिछा दी गई हैं। बनने बाली इस सड़क में फुलोरिग मसीन से मसाला बनाया जा रहा है और प्रॉपर तरीके से वेश सही नही डाला गया डस्ट का तो उपयोग भी नहीं किया जा रहा है जिम्मेदारों की मॉनीटरिंग भी नहीं हो रही है। जागरूक ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क भयावाडी को देशावाड़ी और मोखामाल पंचायत से जोड़ती है यह सड़क किसानों को काफी उपयोगी साबित होगी

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.