Betul News:महात्मा गांधी मैदान टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा: पत्रकार 11 बैतूल सेमीफाइनल में पहुंची

महात्मा गांधी मैदान टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा: पत्रकार 11 बैतूल सेमीफाइनल में पहुंची

भौंरा। भौंरा में महात्मा गांधी मैदान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों में पत्रकार 11 बैतूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई

पहला मुकाबला: ढोढरा मोहर बनाम बागबेड़ा

बागबेड़ा नेताजी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।टीम ने 8 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 58 रन बनाए।ढोढरा मोहर के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए बागबेड़ा के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढोढरा मोहर की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। हालांकि, शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बावजूद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को 2 विकेट से जीत दिला दी

दूसरा मुकाबला: नीमपानी बनाम पत्रकार 11 बैतूल

दूसरे मुकाबले में पत्रकार 11 बैतूल का मुकाबला नीमपानी से हुआ।नीमपानी की टीम पत्रकार 11 बैतूल की कसी हुई गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाई और सिर्फ 29 रन पर ऑल आउट हो गई।लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार 11 बैतूल ने महज 1 विकेट खोकर आसानी से 9 विकेट से यह मैच जीत लिया।

दिन का तीसरा और निर्णायक मुकाबला पत्रकार 11 बैतूल और ढोढरा मोहर के बीच खेला गया।

ढोढरा मोहर ने टॉस जीतकर पत्रकार 11 बैतूल को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया पत्रकार 11 बैतूल ने 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढोढरा मोहर की टीम ने संघर्ष तो किया, लेकिन पत्रकार 11 बैतूल के गेंदबाजों ने शानदार लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया।निर्धारित 8 ओवरों में ढोढरा मोहर की टीम सिर्फ 48 रन बना सकी।इस प्रकार, पत्रकार 11 बैतूल ने यह मुकाबला 27 रन से जीत लिया और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।पत्रकार 11 बैतूल के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन।टीम के बल्लेबाजों ने सधी हुई पारी खेली और विपक्षी टीमों को दबाव में रखा। वही पत्रकार 11 टीम के कप्तान राहुल नागले ने बताया कि टीम के सभी साथी खिलाड़ी का टूर्नामेंट उनकी रणनीति और टीमवर्क का परिणाम है। जिसके चलते सेमीफाइनल में पत्रकार 11 बैतूल ने जगह बनाई है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.