Betul News:गंज थाना परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट,पुलिस को चुनौती?

गंज थाना परिसर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट,पुलिस को चुनौती?

बैतूल। बैतूल शहर में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक गंज थाना परिसर के अंदर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो को युवकों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।वीडियो सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल पुलिस व्यवस्था को लेकर उठ रहा है कि आखिर थाना परिसर जैसी जगह पर इस तरह वीडियो बनाने की हिम्मत कैसे हुई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक कौन हैं, लेकिन थाना परिसर के अंदर वीडियो बनाया जाना अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करता है।वीडियो में युवकों का बेखौफ अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के मन में पुलिस और कानून का जरा भी खौफ नहीं बचा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह खुले आप पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.