Betul News:मानव सेवा ही माधव सेवा: कड़कड़ाती ठंड में बेसहारा लोगों की मददगार बनीं सोनल पाटिल

मानव सेवा ही माधव सेवा: कड़कड़ाती ठंड में बेसहारा लोगों की मददगार बनीं सोनल पाटिल

बैतूल कल रात ठिठुरती ठंड में समाज सेविका सोनल पाटिल ने अपनी संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचय दिया। उन्होंने मुर्गी चौक साईं मन्दिर और आसपास के इलाकों में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए इतना ही नहीं दूसरे दिन बीएसएनएल ऑफिस के पास शनि मन्दिर पहुंच कर भी कंबल वितरण किए वही उनके इस प्रयास से कई जरूरतमंदों को राहत मिली।सर्दी के मौसम में तापमान तेजी से गिरने के कारण सड़क पर रहने वाले बेसहारा लोगों के लिए जीवन कठिन हो गया है। सोनल पाटिल एवं पत्रकार राहुल नागले ने इस स्थिति को देखते हुए तत्काल कदम उठाया और अपने साथियों के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए रात एवं दूसरे दिन भी जरूरत लोगो को कंबल वितरण किए।सोनल पाटिल ने इस अवसर पर कहा मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। हमें अपने आस-पास के जरूरतमंदों का ध्यान रखना चाहिए और ठंड जैसे मौसम में उनकी सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

सोनल पाटिल ने यह भी बताया कि वह ठंड के पूरे मौसम में इस तरह की मदद जारी रखेंगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और अन्य सामाजिक संगठनों से भी अपील की कि वे बेसहारा लोगों की सहायता के लिए आगे आएं सोनल पाटिल का यह प्रयास न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज सेवा के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करता है। उनके द्वारा दिया गया यह संदेश हमें सिखाता है कि अपने आसपास के जरूरतमंदों की सहायता करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.