Video viral :बैतूल नागपंचमी पर हुआ चमत्कार -नागपंचमी पर्व पर नागदेवता भी शांत अवस्था में ग्रामीणों की पूजा स्वीकार करते नजर आए
बैतूल नागपंचमी पर हुआ चमत्कार -नागपंचमी पर्व पर नागदेवता भी शांत अवस्था में ग्रामीणों की पूजा स्वीकार करते नजर आए

खेड़ीसावलीगढ़। कुमली गांव के पास आमला में ग्रामीणों ने साक्षात नागदेवता को दूध पिलाया और पूजा अर्चना की ग्रामीणों ने बताया की गांव के पास एक हल्दु के पेड़ के नीचे ग्रामीणों ने जब नागदेवता को देखा तो देखते ही देखते भीड़ उमड़ पड़ी और लोग नागराज को दूध पिलाने लगे और पवित्र नागपंचमी पर्व पर नागदेवता भी शांत अवस्था में ग्रामीणों की पूजा स्वीकार कर रहे थे लोगो ने उनके शरीर को छूकर हल्दी कुमकुम फूल और दूध आदि अर्पित किया यह
नागदेवता को देखकर ऐसा लग रहा था की वे सिर्फ शांति पूर्वक पूजन करवाने ही आए थे फिर पूजन खतम होने के बाद वे उस स्थल से गायब हो गए किसी ने उन्हें जाते नही देखा ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर नागदेवता का चबूतरा निर्माण करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
