Betul News:सक्सेना लाइन, कोतवाली में नीरज पाल की एंट्री! गंज की कमान हाशमी को।
सक्सेना लाइन, कोतवाली में नीरज पाल की एंट्री! गंज की कमान हाशमी को।

बैतूल।खाकी के गलियारों में आज सबसे बड़ा सवाल यही है आख़िर क्या हुआ कि कोतवाली की कुर्सी फिर बदल गई?बैतूल कोतवाली थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना को अचानक लाइन अटैच कर दिया गया है।अब कोतवाली की कमान टीआई नीरज पाल संभालेंगे, जबकि गंज थाना की बागडोर सैफा हाशमी को दी गई है।जब पत्रकार बोले, तो कुर्सी हिली पिछले कुछ दिनों से कोतवाली के हालात सुर्खियों में थे पत्रकार से अभद्रता, धमकी और कार्यशैली पर सवाल आवाजें उठीं, तो आखिरकार कार्रवाई की गाड़ी चल पड़ी। ओर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली थाना प्रभारी को लाईन कर दिया। नये प्रभारी नीरज पाल को सख्त, लेकिन जनता से संवादशील अधिकारी माना जाता है। स्थानीय व्यापारी और सामाजिक संगठनों को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में पुलिस-जनता के रिश्तों में सुधार आएगा। दूसरी ओर, लाइन अटैच किए गए टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना पर कार्रवाई को कई पत्रकार संगठनों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि प्रेस की आवाज़ दबाने वालों पर कार्रवाई होना स्वागतयोग्य है
कोतवाली टीआई सत्यप्रकाश सक्सेना हटाए गए, गंज थाना का प्रभार प्रशिक्षु डीएसपी शैफा हाशमी को मिला, नीरज पाल को सौंपी गई कोतवाली की कमान, विवाद के बाद हुआ तबादला जारी आदेश के मुताबिक, प्रशिक्षु डीएसपी शैफा हाशमी मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल के 43वें बैच से हैं। उन्हें जिला बैतूल में 16 जुलाई 2025 से 23 फरवरी 2026 तक व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। प्रशिक्षण अवधि के तहत उन्हें 19 अक्टूबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक थाना गंज का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। इस दौरान उन्हें हर सोमवार अपने मेंटॉर अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी के समक्ष प्रशिक्षण संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगीसूत्रों के अनुसार, कोतवाली प्रभारी रहे सत्यप्रकाश सक्सेना का यह तबादला हाल ही में सामने आए उस विवाद के बाद किया गया है, जिसमें एक स्थानीय पत्रकार ने उनके खिलाफ थाने में अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में पत्रकारों के एक समूह ने एसपी कमला जोशी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी सक्सेना को कुछ ही समय पहले थाना आमला से स्थानांतरित कर कोतवाली प्रभारी बनाया गया था। वहीं, अब आदेश जारी होते ही उन्हें रक्षित केंद्र बैतूल में पदस्थ किया गया है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
