Betul News:पूर्व में डिप्टी कलेक्टर रही निशा बांगरे ने राजनीति को कहा अलविदा मध्य प्रदेश शासन की सेवाओं के लिए पुन लिखा मुख्य सचिव को आवेदन पत्र
पूर्व में डिप्टी कलेक्टर रही निशा बांगरे ने राजनीति को कहा अलविदा मध्य प्रदेश शासन की सेवाओं के लिए पुन लिखा मुख्य सचिव को आवेदन पत्र

बैतूल निशा बांगरे ने कहा कि उन्हें दोनों दलों ने अन्याय किया । नौकरी में वापस जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस्तीफा वापस लेने के लिए उन्होंने 18 जनवरी को मुख्य सचिव को पत्र भेज दिया था । निशा बांगरे का कहना है कि बड़े प्लेटफार्म मिलने की उम्मीद में इस्तीफा दिया था। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उन्हें अमला विधानसभा से टिकट देने वाली थी लेकिन टिकट नहीं दे पाई और लोकसभा का प्रॉमिस किया था वो भी पूरा नही हुआ । उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी चिंताजनक है कांग्रेस पार्टी के अंदर भी इस बात को लेकर मैं व्यथित भी हूँ। उन्होंने कहा कि राजनीति एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमें हम बड़े बदलाव कर सकते हैं ।बड़े फैसले ले सकते हैं बड़े बदलाव के लिए राजनीति में अच्छे लोगों का आना जरूरी है ।
इसको लेकर हमने निर्णय लिया था ,लेकिन हमारी राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है ,आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है ।लोग बोलते हैं कि मुझे राजनीति में आना चाहिए लेकिन मुझे लगता है कि महिला होने के नाते मेरी जो योग्यता है इसके कारण मुझे राजनीति में आगे नहीं बढ़ने दिया गया । इसे मैं अपनी अयोग्यता मानती हूं । दोनों पार्टियों ने मेरे साथ अन्याय किया मैं एक पार्टी को दोष नहीं दे रही हूं उसे अन्य के खिलाफ लड़ रहे हैं संघर्ष कर रहे हैं आगे भी लड़ते रहेंगे जब भी मौका मिलेगा तो राष्ट्र हित में निर्णय लूंगी। इस्तीफा वापस लेने के लिए परिवार का दबाव है इसके मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करूंगी । कई पार्टियों के ऑफर है उन पर भी विचार कर रहे है । अभी मौका है।
