Justice Journey:सीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मानी राहुल नागले की मांगे  राहुल ने की बुधनी में न्याय यात्रा स्थगित।  

बैतूल कलेक्टर एवम एसपी के आश्वाशन के बाद शाहपुर एसडीओपी और टीआई पहुँचे राहुल को वापस लाने               

सीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मानी राहुल नागले की मांगे राहुल ने की बुधनी में न्याय यात्रा स्थगित

बैतूल कलेक्टर एवम एसपी के आश्वाशन के बाद शाहपुर एसडीओपी और टीआई पहुँचे राहुल को वापस लाने

मध्यप्रदेश के बैतूल में पत्रकारिता की दुकान चलाने वाले पत्रकारिता को कलंकित करने वाले रामकिशोर पवार और मोहित पंवार की प्रताड़ना से परेशान दलित पत्रकार राहुल नागले को न्याय ना मिलने के चलते 3 अक्टूबर से बैतूल से भोपाल अन्न त्याग कर नंगे पांव न्याय यात्रा की शुरुआत की थी और रात और दिन तपती धूप में पांवों में छाले भी राहुल का हौसला नही तोड़ पाए और आखिर कार उनकी आवाज मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुखिया तक पहुँची 3 दिनों की न्याय यात्रा को रोकने के लिए सीएम कार्यालय से जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया कि राहुल की सभी मांगे पूरी की जाएं तब जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के द्वारा राहुल को दूरभाष के माध्यम से संपर्क करके यात्रा स्थगित करके कार्यवाही करने की बात की गई

जिसके बाद पत्रकार राहुल नागले ने बुधनी माँ नर्मदा स्नान के बाद आशीर्वाद लेकर अपनी न्याय यात्रा एसडीओपी शाहपुर मयंक तिवारी और शाहपुर टीआई जयपाल इनवाती के सामने स्थगित की है तथा ये भी कहा है कि यदि मांगे पूरी नही होती है तो पुनः यह न्याय यात्रा बुधनी माँ नर्मदा के आशीर्वाद के बाद पुनः सीएम हाउस तक प्रारंभ करेंगे। जिसके बाद पत्रकार राहुल नागले को शाहपुर एसडीओपी और टी आई जयपाल इनवाती द्वारा राहुल को वापस बैतूल ले जाया गया ।पत्रकार राहुल नागले के हौसला अफजाई के लिए बैतूल से पत्रकार मोहन प्रजापति, नईम मामू, नितिन अग्रवाल ,संतोष प्रजापति, शशांक सोनकपुरिया, इरशाद साहिल खान , ललित शर्मा, कमलाकर तायवाड़े,सहित भीम सेना के अलीमुद्दीन भाई भी न्याय यात्रा में शामिल हुए।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.