Betul News:रामडोल की आड़ में लगने वाले कथित विशाल जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, जुआरियों में मची अफरा-तफरी
एसडीओपी एसके सिंह और थाना प्रभारी विकास पटेल की कार्रवाई से जुआ खेलने वालों के मंसूबों पर फिरा पानी
रामडोल की आड़ में लगने वाले कथित विशाल जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, जुआरियों में मची अफरा-तफरी
एसडीओपी एसके सिंह और थाना प्रभारी विकास पटेल की कार्रवाई से जुआ खेलने वालों के मंसूबों पर फिरा पानी

मुलताई। मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम सांवरी में रामडोल आयोजन की आड़ में एक रात के लिए कथित तौर पर बड़े स्तर पर जुआ फड़ संचालित किए जाने की चर्चाओं के बीच मुलताई पुलिस ने अचानक दबिश देकर जुआरियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बताया जाता है कि यहां पिछले कई वर्षों से रामडोल के दौरान जुए का आयोजन होने की बात सामने आती रही है।इस वर्ष जैसे ही जुआ शुरू होने की सूचना पुलिस को मिली, एसडीओपी एसके सिंह और थाना प्रभारी विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर अचानक दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से भागने का प्रयास करते दिखाई दिए।कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों की मोटरसाइकिलें कीचड़ में फंस गईं। बताया गया कि पुलिस से बचने की कोशिश में लोग अपनी मोटरसाइकिलों को कीचड़ से निकालने के लिए मशक्कत करते नजर आए। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से कथित जुआ फड़ संचालित करने वालों और जुआ खेलने पहुंचे लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई की सराहना की।
ग्रामीणों ने एसडीओपी एसके सिंह और थाना प्रभारी विकास पटेल का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से गांव में जुए जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।मुलताई पुलिस की कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा है। हालांकि, पुलिस की ओर से कार्रवाई में कितने लोगों को पकड़ा गया, कितनी जुआ राशि जब्त हुई और किन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।
