Betul News:आदिवासी युवक के कपड़े उतरवाकर मारने के वायरल वीडियो पर सियासी बवाल
आदिवासी युवक के कपड़े उतरवाकर मारने के वायरल वीडियो पर सियासी बवाल
जीतू पटवारी की सीएम को खरी खरी ‘अपराधी’ खुलेआम कानून को धूल चटा रहे हैं! लेकिन, आप बिल्कुल खामोश हैं!

जिले के एक आदिवासी युवक के कपड़े उतारकर, छत से लटकाकर बेल्ट और डंडे से बर्बरतापूर्वक मारने के वायरल वीडियो ने अब सियासत में भी बवाल मचा दिया है। कुछ दिनों पहले आदिवासी युवक को मुर्गा बनाने और उसके साथ लात घुसो से मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद यह दूसरी बड़ी घटना आदिवासी जिले में सामने आई है। युवक को कपड़े उतरवाकर पीटने का मामला अब सियासी गलियारों में भी तूल पकड़ रहा है।इस घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तो मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक्स (ट्विटर ) पर घेरते हुए टिप्पणी की है कि जंगलराज से आगे निकलने की जंग लड़ते ‘अपराधी’ खुलेआम कानून को धूल चटा रहे हैं! लेकिन, आप बिल्कुल खामोश हैं!यह एक घटना ही गृहमंत्री के रूप में आपके इस्तीफे के लिए पर्याप्त है!इधर बैतूल पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी है।
जाने जीतू पटवारी ने क्या लिखा
#बैतूल में फिर आदिवासी युवक की पिटाई! पूरे कपड़े उतारकर पहले तो छत से उल्टा लटकाया, फिर बेल्ट-डंडों से जमकर पीटा!
@DrMohanYadav51
जी,
– यह एक घटना ही गृहमंत्री के रूप में आपके इस्तीफे के लिए पर्याप्त है! जंगलराज से आगे निकलने की जंग लड़ते ‘अपराधी’ खुलेआम कानून को धूल चटा रहे हैं! लेकिन, आप बिल्कुल खामोश हैं!
– सवाल यह भी है कि आखिर #आदिवासी ही निशाने पर क्यों है? आदिवासी समाज से क्या आपकी व्यक्तिगत राजनीतिक दुश्मनी है? या फिर ने वंचित वर्ग की प्रताड़ना का ठेका ले लिया है?
– सुनियोजित अपराध #मध्यप्रदेश की पहचान बनते जा रहे हैं और इन्हें नियंत्रित नहीं करने के रूप में आप ‘असफल मुख्यमंत्री’ के रूप में अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं!
– या तो #गृहमंत्री का पद छोड़ दें या किसी ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दे दें, जो बेलगाम अपराध और बर्बर अपराधियों को निर्णायक रूप से नियंत्रित कर सके!
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उक्त प्रतिक्रिया के साथ युवक की पिटाई का वीडियो भी अपलोड किया है जिसे सुबह 11.30 तक 31 हजार से अधिक लोग देख चुके है।
हफ्ते के लिए बदमाशों ने पीटा
इस मामले का वीडियो भले ही एक दिन पहले वायरल किया गया लेकिन घटना तीन माह पहले 15 नवंबर की है। पीड़ित युवक को उसके गांव का ही दोस्त रिंकेश चौहान बाइक से बैतूल लेकर आया था।पीड़ित के साथ उसका एक अन्य दोस्त नितिन भी था जो पूरे घटनाक्रम का गवाह है। पीड़ित को रिंकेश शोहराब उर्फ चेंट के घर ले गया जहां उससे आंठवा मील में दुकान चलाने के लिए ने हफ्ता देने की बात कही मना करने पर चैंट,सोहेल,रिंकेश के साथ तीन चार अन्य युवकों ने उसके कपड़े उतारकर,हाथ पैर बांधकर, छत से उल्टा लटकाकर बेल्ट और फावड़े के बेस से करीब एक घंटे तक पीटा। इन्ही में से एक युवक ने वीडियो बनाया।घटना के तीन महीने बाद वीडियो वायरल होने पर भाई के साथ थाने पहुंचकर युवक ने एफ आई आर करवाई।इस मामले में पुलिस ने भादवि की धारा 294,323,506,34, 342,327,365,368, तथा एससी एस टी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।पुलिस आरोपितो की तलाश कर रही है।
