Betul News:प्रधानमंत्री मोदी ने झाबुआ से दी 7550 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात, कार्यक्रम में बैतूल सांसद उइके भी रहे मंचासीन

प्रधानमंत्री मोदी ने झाबुआ से दी 7550 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात, कार्यक्रम में बैतूल सांसद उइके भी रहे मंचासीन

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ की धरती पर आयोजित जनजातीय महाकुंभ में 7550 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की सौगातें दी जिसमे से मध्यप्रदेश को 3275 करोड़ रुपए से अधिक की सौगातें दी गई। सासद श्री उइके से हुई चर्चा के अनुसार झाबुआ में माननीय प्रधानमंत्री जी जनजातीय महाकुंभ को संबोधित करने पधारे जहा उन्होंने ये नवीन परियोजनाएं देश को समर्पित की।

बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र में एनएच 47 के हरदा तेमागाव 30 किलोमीटर तक,हरदा बैतूल (पैकेज 1) को चार लेन बनाना

एनएच 47 के चिचोली बैतूल (पैकेज 3) हरदा बैतूल को चार लेन बनाने की सौगात हमारे संसदीय क्षेत्र को मिली है।

श्री उइके ने बताया की कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ ही कैबिनेट मंत्रीगण तथा महाराष्ट्र,गुजरात,राजस्थान के सांसद एवं मंत्रीगण भी उपस्थित रहे।

इन विभिन्न सौगातो के लिए सांसद श्री दुर्गादास उइके द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी का पूरे लोकसभा क्षेत्र की ओर से आभार माना गया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.