Betul News:नपा की लोक निर्माण शाखा से जुड़े छूट भैया नेताओं की ठेकेदारों पर दबिश!

नपा की लोक निर्माण शाखा से जुड़े छूट भैया नेताओं की ठेकेदारों पर दबिश!

नपा के इंजीनियर हो रहे कार्यों को पूर्ण करने में नाकाम  

बैतूल।नगर पालिका परिषद बैतूल में राजनीति चरम पर पहुंच चुकी हैं राजनीति इतनी बढ़ चुकी है कि छोटे छोटे कामों के लिए भी नपा में आम नागरिकों को अधिकारियों कर्मचारियों को मस्का लगाना पड़ता । और अधिकारी तो दूर की बात छुट भैया नेताओं की दलाली भी नपा के कर्मचारी ही करते हैं।

जिसके चलते नपा का पीडब्ल्यूडी विभाग हमेशा ही नगर वासियों को संतुष्ट करने में असमर्थ रहता है । बता दे कि नपा में पदस्य इंजीनियर बृजेश खानोरकर जो की जल प्रदाय शाखा का काम देख रहे हैं।उन्हें नपा ने अतरिक्त प्रभार स्वास्थ्य विभाग का भी दे रखा है।जबकि साहब पूर्व में मिले जलप्रदाय के कार्य को पूर्ण करने में आज तक सफल नहीं हुए। साहब पर लगे आरोप की पुष्टि के लिए जब हमारी टीम ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि मोती वार्ड में पाइप लाइन का कार्य लंबे समय से पूर्ण नहीं हो कर अधूरा पड़ा है। इतना ही नहीं गुजरात की एक कंपनी से नपा द्वारा घर घर नल कनेक्शन वाले कार्य को साहब आज तक पूर्ण नहीं करा पाए। 

स्वास्थ शाखा की भी दी जिम्मेदारी

और खास बात तो यह है कि साहब को स्वास्थ शाखा का अतरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है औरआपको जानकर हैरानी होगी की प्रभार देने के पूर्व स्वास्थ शाखा की सभापति से पूछ परख करना भी नपा के अधिकारियों ने सही नहीं समझा।आपको यह भी जान कर हैरानी होगी कि नपा में इन साहब के अलावा एक ओर इंजीनियर हैं। और उनके पास कोई भी प्रभार नहीं है।साथ ही नपा में दो स्वच्छता निरक्षक भी हैं । अब सवाल यह खड़ा होता है कि नपा के पास सोनी और धनेलिया जैसे अनुभवी दो जवाबदार अधिकारी होने के बाद भी स्वास्थ सखा का प्रभार नपा सीएमओ साहब ने इन साहब पर थोप दिया। आखिर सीएमओ साहब खानोरकर साहब पर इतनी मेहरबानी क्यों कर रहे हैं!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.