Police News:बैतूल में पदस्थ रह चुके रविकांत डेहरिया को मिला ‘रुस्तम 2023 एवं 2024’ पुरस्कार

50 हजार रुपये की राशि से भी सम्मानित किया गया

बैतूल में पदस्थ रह चुके रविकांत डेहरिया को मिला ‘रुस्तम 2023 एवं 2024’ पुरस्कार सम्मानित

बैतूल। जिले के गंज एवं कोतवाली थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके पुलिस अधिकारी रविकांत डेहरिया को लगातार दो वर्षों तक उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए ‘रुस्तम 2023’ एवं ‘रुस्तम 2024’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।रविकांत डेहरिया ने बैतूल में पदस्थापना के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों के सफल निराकरण, अपराध नियंत्रण तथा जनसहयोग आधारित पुलिसिंग के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके कार्यकाल में विभिन्न अपराधों के खुलासे और प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की गई थी।रुस्तम 23,2024’ पुरस्कार मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। यह सम्मान उनकी पेशेवर दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं का प्रतीक माना जा रहा है।इस उपलब्धि पुलिसकर्मियों और इष्ट मित्रों में भी उत्साह का माहौल है। परिजनों ने कहा कि ऐसे सम्मान पुलिस बल को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत बनाते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.