Betul News:RPF की ईमानदारी ने कायम की मिसाल, ट्रेन में छूटा लाखों का सामान महिला को लौटाया
महिला यात्री जल्दबाजी में सीट पर छोड़ गई थी पर्स, मंगलसूत्र, नकदी और जरूरी दस्तावेज मिले
RPF की ईमानदारी ने कायम की मिसाल, ट्रेन में छूटा लाखों का सामान महिला को लौटाया
महिला यात्री जल्दबाजी में सीट पर छोड़ गई थी पर्स, मंगलसूत्र, नकदी और जरूरी दस्तावेज मिले

बैतूल। रेल्वे सुरक्षा बल (RPF) बैतूल की तत्परता और ईमानदारी की मिसाल सामने आई है। संघमित्रा एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान महिला यात्री का सीट पर छूटा पर्स RPF ने सुरक्षित बरामद किया और उसमें रखे लाखों रुपये के सामान को बिना किसी कमी के महिला यात्री को वापस सौंप दिया। पर्स में करीब 4 तोला सोने का मंगलसूत्र, ₹2,410 नकद, दवाइयां, ATM कार्ड और PAN कार्ड रखे थे। महिला यात्री के अनुसार सामान की कुल कीमत करीब ₹6 लाख 52 हजार 410 रुपये है। RPF पोस्ट बैतूल के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष नागपुर (DSCR/NGP) से सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस के कोच A/1 में ऑन-ड्यूटी TTE अरविंद कुमार के पास एक महिला यात्री का पर्स है। ट्रेन के बैतूल स्टेशन पहुंचने पर सहायक उप निरीक्षक डी.के. देशमुख और महिला प्रधान आरक्षक फराह खान ने कोच A/1 में पहुंचकर TTE से संपर्क किया।TTE ने यात्रियों द्वारा सौंपा गया पर्पल कलर का लेडीज पर्स RPF स्टाफ को सुपुर्द किया। नियमानुसार दो पंचों की मौजूदगी में पर्स की जांच की गई, जिसमें पीली धातु का मंगलसूत्र, दवाइयां, पहचान संबंधी दस्तावेज और ₹2,410 नकद मिले। इसके बाद सामान को RPF पोस्ट बैतूल लाकर इन्वेंटरी पंचनामा तैयार किया गया।रेल मदद शिकायत के आधार पर RPF ने महिला यात्री से संपर्क कर पर्स सुरक्षित मिलने की जानकारी दी। 1 अक्टूबर 2026 को महिला यात्री अनुषा, पति राजेंद्र अनामरेड्डी, उम्र 31 वर्ष, निवासी हिंगना, जिला नागपुर RPF पोस्ट बैतूल पहुंचीं और पर्स की पहचान कीमहिला ने बताया कि वह 29 सितंबर को विजयवाड़ा से नागपुर की यात्रा कर रही थीं और कोच A/1 की बर्थ नंबर 23 पर जल्दबाजी में पर्स सीट पर ही छोड़ गई थीं। जांच के बाद RPF ने महिला यात्री को पर्स में रखा मंगलसूत्र, ₹2,410 नकद, दवाइयां, ATM कार्ड, PAN कार्ड एवं अन्य सामान सुरक्षित हालत में सुपुर्द कर दिया।RPF की तत्परता से महिला यात्री का लाखों रुपये का सामान सुरक्षित वापस मिल गया।
