Betul News: चिचोली में एसडीएम का आकस्मिक निरीक्षण, लापरवाही पर वेतन कटौती के निर्देश
चिचोली में एसडीएम का आकस्मिक निरीक्षण, लापरवाही पर वेतन कटौती के निर्देश

चिचोली। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डॉ. अभिजीत सिंह ने नगर परिषद चिचोली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयीन कार्य व्यवस्था तथा विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया गया निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने तथा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा उनके भुगतान में कटौती की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयीन अनुशासन बनाए रखने और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।एसडीएम के आकस्मिक निरीक्षण से नगर परिषद में कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यालयीन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की सख्ती स्पष्ट नजर आई। अधिकारियों को आमजन से संबंधित सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
