Betul News:सेट जी टूर एंड ट्रैवल्स नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना टैक्सी परमिट के वाहन किराए पर चला रहा!

सेट जी टूर एंड ट्रैवल्स नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिना टैक्सी परमिट के वाहन किराए पर चला रहा!

बैतूल निजी उपयोग के लिए खरीदे गए चार पहिया वाहनों को सेट जी टूर एंड ट्रेवल्स बिना टैक्सी परमिट लिए किराए पर चला रही हैं। ये टैक्स का पैसा बचाने के चक्कर में परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ सवारियों को ले जाते हैं।इससे परिवहन विभाग को हर माह लाखों रुपए की राजस्व हानि हो रही है। जिले में संचालित सेट जी टूर एंड ट्रैवल्स सेवाओं को लेकर सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर जिस वाहन में लोग अपने परिवार और सामान के साथ लंबी यात्राएं करते हैं, क्या उसके सभी आवश्यक दस्तावेज और परमिट नियमों के अनुसार हैं? शहर में चर्चा है कि सेट जी टूर एंड ट्रैवल्स के द्वारा कुछ वाहन कथित रूप से व्यावसायिक उपयोग में तो चला रहा हैं, लेकिन उनके परमिट और अन्य दस्तावेजों को लेकर संदेह जताया जा रहा है, लोगों का कहना है कि वाहन बुक करते समय किराया और सुविधा तो पूछी जाती है, लेकिन परमिट, फिटनेस और बीमा जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी शायद ही कोई मांगता हो। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि किसी वाहन के दस्तावेज नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए और यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना हो गई, तो जिम्मेदारी किसकी होगी? सेट जी टूर एंड ट्रैवल्स तो निजी उपयोग के लिए वाहन लाया है तो फिर बुकिंग पर क्यों चलता है! बैतूल आरटीओ और ट्रैफिक अधिकारी क्या संज्ञान लेंगे अब देखने वाली बात है! आप भी सेठ जी टूर एंड ट्रैवल्स से घूमने या ऑफिस वर्क के लिए बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले वैध दस्तावेज पूछ लें!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.