Betul News:बैतूल में खाकी वर्दी की शर्मनाक करतूत: नशे में टल्ली होकर बीच सड़क हंगामा, वीडियो वायरल
बैतूल में खाकी वर्दी की शर्मनाक करतूत: नशे में टल्ली होकर बीच सड़क हंगामा, वीडियो वायरल

बैतूल में एक शर्मनाक घटना ने लोगों का ध्यान खींचा है, जहां कृषि उपज मंडी का एक कर्मचारी शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर हंगामा करता नजर आया। यह घटना मंडी परिसर के सामने बडोरा शराब दुकान के पास की है, जहां कर्मचारी का नशे में अपनी शर्ट उतारकर हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने मंडी प्रशासन की कार्यशैली और कर्मचारियों की अनुशासनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।वायरल वीडियो में मंडी कर्मचारी, जो खाकी वर्दी पहने हुए है, मंडी परिसर के सामने बडोरा शराब दुकान के पास सड़क पर शराब के नशे में लड़खड़ाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह शराब की बोतल के साथ नजर आता है और नशे की हालत में अपनी शर्ट उतारकर फेंक देता है। और वही सड़क पर सो जाता है वीडियो बना रहा सख्श बोला रहा है उठ जाओ मंडी विभाग उसके बावजूद कर्मचारी उठने का नाम नहीं ले रहा नशे में धुत व्यवहार इतना आपत्तिजनक था कि आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई।
नोट =अनोखा सच इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता यह एक वायरल वीडियो है!
