Betul News:साहब थोड़ा भी ईमान हो तो महंगी बिक रही शराब पर अंकुश लगाए!
रसूख ठेकेदार के आगे आबकारी विभाग बेबस
साहब थोड़ा भी ईमान हो तो महंगी बिक रही शराब पर अंकुश लगाए!
रसूख ठेकेदार के आगे आबकारी विभाग बेबस

बैतूल।जिले में शराब की बिक्री में अनियमितताओं और आबकारी विभाग की निष्क्रियता ने कई सवाल पैदा कर दिए हैं। क्यों कि जिस तरह से बैतूल जिले में शराब दुकानों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से दोगुने दाम पर शराब बेची जा रही है। इसके बावजूद, आबकारी विभाग महंगी बिक रही शराब पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब ठेकेदारों का रसूख इतना है कि आंगनवाड़ी केंद्र के पास शराब दुकान हटाने के आदेश के बाद भी दुकान जस की तस बनी हुई है। जनता अब आबकारी अधिकारियों से मांग कर रही है कि अगर उनमें थोड़ा भी ईमान बचा है, तो इस मनमानी पर रोक लगाई जाए। शराब ठेकेदारों और कुछ अधिकारियों के बीच सांठगांठ के चलते यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। शराब लेने वाले व्यक्ति ने नाम ना छापने के शर्त पर बताया कि “हम शराब खरीदने जाते हैं तो दुकानदार मनमाने दाम बताते हैं। अगर एमआरपी पूछो, तो कहते हैं ‘यही रेट है, लेना हो तो लो’। वही जब उनसे बिल मांगते हैं तो कहते हैं बिल नहीं है बिल का क्या करोगे। जहां चाहे वहां शिकायत करो हमारा कुछ नहीं होगा।
नोट साहब निष्पक्ष पत्रकार हु ठेकेदार का गुलाम नहीं बच्चों के भविष्य का सवाल है दुकान आंगनवाड़ी केंद्र के पास से जब तक नहीं हटेगी में रुकने वाला नहीं साहब तुम्हारा ईमान नहीं होगा! लेकिन मेरा है में रसूख ठेकेदार के लिफाफे नहीं लेता!
