Betul News:नन्हे बच्चे जान जोखिम में डालकर कुएं से भर रहे है पानी.नलजल ठेकेदार और पीएचई विभाग की बड़ी लापरवाही !
नन्हे बच्चे जान जोखिम में डालकर कुएं से भर रहे है पानी.नलजल ठेकेदार और पीएचई विभाग की बड़ी लापरवाही !

झल्लार : भैंसदेही विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत झल्लार,रामजी डाना , कामीदा आदिवासी बाहुल्य गांवों में जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर टंकी निर्माण की गई और पाइप लाइन भी बिछाई गई है, लेकिन पानी की प्रॉपर सप्लाई न होने से पीने के पानी की समस्या अभी भी बनी हुई है. जिससे घरों के नन्हे मुन्ने बच्चो तक को जान जोखिम में डालकर कुएं से पानी भरना पड़ रहा है ,झल्लार के ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों को हमने कई बार अपनी समस्या बताई, लेकिन अब तक हमारी इस समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है.
यह पीने के पानी समस्या के निराकरण का आश्वासन दे जाते हैं, ठेकेदार और पीएचई विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की परेशानी बनी हुई है । जबकि झल्लार में हेंडम्प भी पूरे बंद हो चुके है ,दो बोर सूख चुके है इसी के चलते बीस बीस दिन में एक बार नल आ रहा है पीने के पानी का स्त्रोत मात्र एक सार्वजनिक कूप है जिससे पानी आ रहा है। तो वही जिम्मेदार अधिकारी अपने एसी कमरों में बैठ कर कागजों पर कर रहे कार्य पूर्ता कि समिक्छा जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती हैं क्या जब किसी नबालिक बच्चे या किसी व्यक्ति कुएंं में गिरकर मौत होगी तब जिम्मेदार अधिकारी निद से जागेगे वरना किसी को कोई मतलब नही क्या कही येसा तो नही कि नल जल योजना वाले ठेकेदार और पीएचडी विभाग के अधिकारी की साठगाट के चलते ठेकेदार अपनी मनमानी कर है!
