Political News:भाजपा राज में भाषण और राशन फ्री लेकिन सवाल पूछते ही नेता कुर्सी छोड़ गायब!
भाजपा राज में भाषण और राशन फ्री लेकिन सवाल पूछते ही नेता कुर्सी छोड़ गायब!

जिले के भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर बैतूल के विजय भवन बैतूल में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी। जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल सांसद आलोक शर्मा द्वारा संबोधित की गई। भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता लगभग आधा घंटा चली जिसमें भाजपा के नेता आलोक शर्मा ने 11साल में क्या क्या किया सरकार की उपलब्धियां गिनवाई वही जब पत्रकारो द्वारा तीखे सवाल किए गए तो नेताओं द्वारा अपनी कुर्सी से उठकर जाने लग गए यह सब घटनाक्रम देखकर वहां पर मौजूद पत्रकार अलग-अलग बातें कर रहे हैं तो वही किसी एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि भाजपा के राज में भाषण फ्री राशन फ्री जैसी योजना चल रही है।मुद्दे पर तो कोई बात ही नहीं करता अगर मुद्दे पर सवाल किया जाए तो नेताओं द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ दी जाती है यह यू कह ले की आखिर राजा ने सोनम को क्यों मारा! क्योंकि भाजपा के राज में सवाल करना एक अपराध सा नजर आता है! वही आलोक शर्मा अपने उद्बोधन मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा जो अनेकों कार्य किए गए उनके बारे में जानकारी दी। श्री शर्मा ने बताया कि पूर्व की सरकारे भ्रष्टाचार और घोटाले में डूबी हुई थी देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का बोलबाला था लेकिन 2014 में आदरणीय मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही देश को भ्रष्टाचार मुक्त और निर्णय लेने वाली सरकार दी। ऐसे कई तमाम योजनाओं और देश हित में किए गए कार्यों की जानकारी इस प्रेस वार्ता में दी गईहालांकि प्रेस वार्ता का माहौल तब बदल गया जब स्थानीय पत्रकारों ने बैतूल जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार, खासकर पंचायत स्तर की अनियमितताओं और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर तीखे सवाल पूछने शुरू किए। जैसे ही पत्रकारों के सवालों का सिलसिला तेज हुआ, श्री शर्मा ने अचानक अपनी कुर्सी छोड़ दी और बाहर निकलने लगे।इस घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पार्टी नेतृत्व स्थानीय मुद्दों पर जवाबदेही से बच रहा है? और क्या भाजपा की “सुशासन” की नीति वास्तव में जमीन पर दिख रही है? पत्रकारों का कहना है कि सवाल पूछना उनका अधिकार है और जनप्रतिनिधियों को जवाब देने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
