Crime News:थाना गंज पुलिस ने क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना गंज पुलिस ने क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार

बैतूल।क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने जिस तरह एक युवक की जान ले ली, उसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। थाना गंज क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना थाना गंज में दिनांक 19.01.2026 को फरियादी प्रीति तोमर पति पंकज तोमर, उम्र 27 वर्ष, निवासी नागदेव मंदिर के पीछे, दुर्गा वार्ड, बैतूल द्वारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण तनिष्क उर्फ पुनित कहार एवं दीपक धुर्वे, दोनों निवासी बैतूल द्वारा क्रिकेट खेलने की बात को लेकर मृतक मोहित पंवार के साथ गाली-गलौच की गई तथा बैट से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। गंभीर रूप से घायल मोहित गोहे को उपचार हेतु भोपाल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।उक्त रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 14/26 धारा 103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस* के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक शैफा हाशमी को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशानुसार पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साधनों के माध्यम से आरोपियों की तलाश की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों
1. तनिष्क उर्फ पुनित कहार, पिता राजेश कहार, उम्र 19 वर्ष, निवासी कतलढाना, खंजनपुर
2. दीपक धुर्वे, पिता डोबू धुर्वे, उम्र 19 वर्ष, निवासी दुर्गा वार्ड, खंजनपुर
को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी तनिष्क उर्फ पुनित कहार को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि आरोपी दीपक धुर्वे को दिनांक 21.01.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में डीएसपी शैफा हाशमी, उनि पवन कुमरे, उनि इरफान कुरैशी, उनि रघु काकोडे, सउनि किशोरीलाल, प्रआर मयूर, प्रआर आशीष, प्रआर चन्द्रकिशोर, प्रआर निलेश, आर गजानंद, आर चन्द्रशेखर हिंगवे एवं आर नरेन्द्र की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक की ओर से अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि आपसी विवादों को शांति एवं संवाद के माध्यम से सुलझाएं। छोटी-छोटी बातों पर हिंसा कानूनन गंभीर अपराध है, जिसके गंभीर दुष्परिणाम होते हैं। किसी भी प्रकार के विवाद, झगड़े अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी तुरंत पुलिस को दें एवं कानून का पालन करते हुए समाज में शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
