Betul News:थैंक्यू कलेक्टर साहब: जनसुनवाई में ग्रामीणों को मिली राहत, खबर के बाद हुई व्यवस्था

अनोखा सच न्यूज की खबर पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, अब प्रांगण में बैठकर सुन रहे आमजन की समस्याएं

थैंक्यू कलेक्टर साहब: जनसुनवाई में ग्रामीणों को मिली राहत, खबर के बाद हुई व्यवस्था

अनोखा सच न्यूज की खबर पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, अब प्रांगण में बैठकर सुन रहे आमजन की समस्याएं

बैतूल। जनसुनवाई में दूरदराज के गांवों से आने वाले ग्रामीणों को बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के मुद्दे को लेकर अनोखा सच न्यूज ने मंगलवार 14 जुलाई को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का सिसक जनजुनवाई या जन परेशानी घंटे खड़े रखकर अपनी पारी का इंतजार करते हैं ग्रामीण खबर के प्रकाशन के बाद जिला कलेक्टर ने  संज्ञान लेते हुए आज मंगलवार को जनसुनवाई स्थल के बाहर प्रांगण में ग्रामीणों के लिए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।अब जनसुनवाई में पहुंचने वाले ग्रामीणों और आम नागरिकों को अपनी बारी का इंतजार खड़े होकर नहीं करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा बैठने की उचित व्यवस्था किए जाने से लोगों को राहत मिली है। विशेष बात यह है कि कलेक्टर स्वयं भी अब बाहर प्रांगण में बैठकर आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं, जिससे लोगों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए कि किसी भी आवेदक को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए कलेक्टर की इस पहल का जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन यदि इसी तरह संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करता रहा तो आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.