Betul News:सांड़िया में मुरूम की लूट प्रशासन की आंखें बंद रात के अंधेरे में मुरूम लुट रहा है, तंत्र उजाले में सो रहा है!
सांड़िया में मुरूम की लूट प्रशासन की आंखें बंद रात के अंधेरे में मुरूम लुट रहा है, तंत्र उजाले में सो रहा है!

मुल्ताई सवाल बड़ा है क्या शासन और प्रशासन सिर्फ सुबह 10 से शाम 5 तक जागता है?
क्योंकि रात के सन्नाटे में जब संदीप कंस्ट्रक्शन के डंपर रोड पर गर्जना करते हुए मुरूम ढोते हैं, तो लगता है जैसे सिस्टम को नींद की गोलियाँ दे दी गई हों।ग्राम सांड़िया में यह दृश्य अब आम है पोकलैंड मशीनें धरती की कोख चीरती हैं, मुरूम की लाल धूल हवा में उड़ती है, और ऊपर आसमान में सिर्फ सितारे गवाही देते हैं कि यहां कानून नाम की कोई चीज़ नहीं बची।सूत्रों के मुताबिक, क्षेत्र में हो रहे इस अवैध उत्खनन की जानकारी खनिज विभाग के अधिकारियों तक पहले ही पहुँच चुकी थी, लेकिन अब तक ना तो मौके पर निरीक्षण हुआ, ना ही जब्ती की कार्रवाई।इस ढिलाई के चलते खनन माफिया के हौसले सातवें आसमान पर हैं, और वे खुलेआम रात में ट्रकों के जरिए मुरूम परिवहन कर रहे हैं।जिले के संवेदनशील कलेक्टर द्वारा पूर्व में खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन ऐसा लगता है कि अब कलेक्टर साहब उतने एक्टिव नहीं रहे जिससे प्रशासन की साख बनी थी।लेकिन अब सांड़िया क्षेत्र में जारी यह अवैध खनन, उसी साख पर सवाल उठा रहा है आखिर जिला प्रशासन और खनिज अधिकारी अब मौन क्यों हैं?क्या यह किसी “छुटभैया नेता का दबाव है या फिर राजस्व और नियमों की कीमत पर समझौता?मुरूम निकल रही है, राजस्व डूब रहा है, धरती कराह रही है,फिर भी अगर कोई चुप है, तो वो है सिस्टम
