Betul news:मानकों की अनदेखी कर शहर के लोगों को कर दिया मौत के हवाले, विभाग और प्रशासन ने भी मूंदीं आंखें
विभाग और प्रशासन ने भी मूंदीं आंखें
मानकों की अनदेखी कर शहर के लोगों को कर दिया बारूद के हवाले, विभाग और प्रशासन ने भी मूंदीं आंखें

बैतूल।फायर विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बेपरवाही का नमूना शहर के बाजारों में नियमों और मानकों का खुलेआम उल्लंघन करके संचालित की जा रही भारत गैस एजेंसी जहां पर हजारों की संख्या में गैस से भरे हुए सिलेंडर रखे जाते हैं वही रियासी इलाके में आखिर एजेंसी में इतने बड़े पैमाने पर के सिलेंडर भरे हुए रख रहे हैं अगर धोखे से कभी कोई हादसा हुआ तो बड़ी जनहानि को कोई नहीं रोक सकता पूरे क्षेत्र में शमशान जैसा माहौल बन जाएगा आखिर क्या वजह है कि बैतूल जिले के उच्च अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं ले रहा है क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है क्या गंज क्षेत्र में बने भारत गैस एजेंसी हटाने में अधिकारियों के हाथ पैर फूल रहे है! वहीं पूर्व में चलाई गई खबरों को लेकर एक जागरूक वार्ड वासी ने मैसेज कर अनोखा सच की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में यह बहुत बड़ी समस्या है किसी को दिखाई नहीं देती आपके द्वारा संज्ञान लिया गया अब ऐसा लगता है कलेक्टर साहब इस पर संज्ञान लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए वहां से एजेंसी हटाकर कहीं दूर संचालित करने के आदेश पारित करेंगे ऐसी उम्मीद गंज क्षेत्र में स्थापित भारत गैस एजेंसी के पास के रहने वाले व्यक्ति ने हमें फोन पर चर्चा कर बताया हालांकि उसने उसे व्यक्ति द्वारा कहा गया कि यह सब बातें आपको नाम न छापने की शर्त पर बता रहा हूं। ऐसी संचालक रसूखदार पार्टी होने के चलते पिछले कई वर्षों से रियासी इलाके में यह एजेंसी संचालित कर रहा है। अब सवाल यह है कि आखिर नगर पालिका द्वारा एनओसी कैसे प्रदान वही फायर विभाग द्वारा रियासी इलाके में परमिशन कैसे प्रदान कर दी गई यह तो एक जांच का विषय बनता है कि आखिर जिन अधिकारियों ने रिहाई से इलाके में इतने बड़े पैमाने पर गैस से भरी टंकिया एवं एजेंसी को संचालित करने के लिए जो परमिशन दी है उन अधिकारियों पर जांच होनी चाहिए और उनकी संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए आखिर जिम्मेदार अधिकारियों ने मानकों की अनदेखी कर शहर के लोगों को कर दिया मौत के हवाले, विभाग और प्रशासन ने भी बैठा आंख मूंदीं कर।
