Betul News:बारिश से पहले दी गई चेतावनी को नगर पालिका ने किया नजरअंदाज लापरवाही की सजा भुगत रहा लोहिया वार्ड

ठेकेदार की मनमानी और नगरपालिका की अनदेखी ने वार्डवासियों को किया परेशान

बारिश से पहले दी गई चेतावनी को नगर पालिका ने किया नजरअंदाज लापरवाही की सजा भुगत रहा लोहिया वार्ड

ठेकेदार की मनमानी और नगरपालिका की अनदेखी ने वार्डवासियों को किया परेशान

बैतूल। बारिश शुरू होने से पहले ही लोहिया वार्ड की सड़क की दुर्दशा को लेकर नगरपालिका को आगाह किया गया था, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं की गई। अब पहली ही बारिश में वह अंदेशा हकीकत में बदल गया है और वार्डवासी इस लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। संकरी गली में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को मिट्टी से पाटकर छोड़ दिया गया था, जिसे दोबारा पक्का करने की जिम्मेदारी किसी ने नहीं निभाई। नतीजा यह है कि अब यह सड़क दलदल में तब्दील हो गई है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, दुकानदारों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण कंपनी भग्गूढाना के पास स्थित संकरी गली में जब पाइप लाइन डाली गई, तब सड़क को बीच से खोदकर मिट्टी से पाट दिया गया था। लेकिन दोबारा कंक्रीट या डामर से पक्का करना नगर पालिका और ठेकेदार दोनों ने जरूरी नहीं समझा। परिणामस्वरूप यह गली अब दलदल में बदल चुकी है, स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, दोपहिया वाहन सवार और दुकानदार सभी कीचड़ से परेशान हैं।लोहिया वार्ड में स्थित दो किराना दुकानों पर कीचड़ की वजह से ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं। दुकानदारो ने बताया कि लगभग दो महीने से सड़क की मरम्मत नहीं की गई है और अब बारिश शुरू होने से हालात और भी बदतर हो गए हैं। ग्राहकों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे दुकानदारी पर संकट आ गया है। इन दुकानदारों का कहना है कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरी में दुकान बंद करनी पड़ेगी।इसी गली से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन और कीचड़ के कारण कई बच्चे गिर चुके हैं। बच्चों के माता-पिता रोज डर के साए में बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं।।वार्डवासियों ने कई बार नगर पालिका को शिकायतें कीं लेकिन हर बार यही कहा गया कि यह ठेकेदार की जिम्मेदारी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संबंधित ठेकेदार की लापरवाही से पूरा वार्ड मुश्किल में है और अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो यह समस्या और विकराल हो सकती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.