Encroachment :नगर पालिका दे रही है अतिक्रमण को बढ़ावा बस स्टैंड परिसर की छत पर लग रहे हैं टीन शेड
नगर पालिका दे रही है अतिक्रमण को बढ़ावा बस स्टैंड परिसर की छत पर लग रहे हैं टीन शेड
अस्पताल के सामने भी दबंग लोग कर रहे हैं कब्जा अतिक्रमण के नाम पर नगर पालिका करती है गरीबों को परेशान

मुलताई नगर पालिका में रक्षक ही रक्षक बन बैठे हैं प्रदेश भर में जहां नगर पालिका पक्का अतिक्रमण हटा रही है वही मुलताई में नगर पालिका स्वयं अतिक्रमण करवा रही है वहां भी स्वयं के परिसर में मुलताई नगर के बस स्टैंड परिसर में नगर पालिका परिसर के ऊपर जहां टीन शेड लगवा कर जहां नगर पालिका अतिक्रमण करवा रही है वहीं बस स्टैंड परिसर की छत पर कई अवैध फ्लेक्सों के बड़े वोट लगे हुए हैं जो शासन के नियम अनुसार नगर पालिका को टैक्स भी अदा नहीं कर रहे हैं वही देखने में ऐसा भी आया है कि मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने भी कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर उस दुकान को किराए पर दे दिया है वहीं दूसरी ओर नगर के गरीब बेल एवं गुपचुप और सब्जी भाजी वाले दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर हटाकर बेरोजगार नगर पालिका कर रही है तथा समय-समय पर ताप्ती मंदिर के समीप के नारियल दुकानदारों को अतिक्रमण के नाम पर परेशान करती है जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर बस स्टैंड परिसर मुलताई की छत पर टीन शेड लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाना चाहिए तथा अतिक्रमण की जमीन पर दुकान किराए से देने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए वही मुलताई नगर में ऐसा कई स्थानों पर देखने में भी आया है कि जिस स्थान को नगर पालिका द्वारा हाकर जॉन घोषित किया गया है वहां पर भी हाकर जॉन के नियमों का पालन नहीं हो रहा कई लोग पहले अतिक्रमण कर उस स्थान पर कब्जा करते हैं फिर उस स्थान पर दुकान लगाने का नाटक करते हैं फिर उस दुकान को बड़ी राशि में किराए से चलते हैं ऐसे लोगों के ऊपर भी शासन प्रशासन द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए
