Betul News:बैतूल में खिलाड़ियों के लिए खेलने का नहीं है ग्राउंड, व्हाट्सएप ग्रुप में निकाल रहे अपनी भड़ास
बैतूल में खिलाड़ियों के लिए खेलने का नहीं है ग्राउंड, व्हाट्सएप ग्रुप में निकाल रहे अपनी भड़ास

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में खिलाड़ियों को खेल के लिए मैदान की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। बैतूल के युवा खिलाड़ी शिकायत कर रहे हैं कि खेल मैदानों की संख्या बेहद कम है और जो मौजूद हैं उनकी हालत खस्ता है। खेल से जुड़ी सुविधाओं का अभाव खिलाड़ियों को अपने अभ्यास से दूर कर रहा है।इस स्थिति से निराश खिलाड़ी अब अपनी भड़ास व्हाट्सएप ग्रुप्स में निकाल रहे हैं। वे अपनी समस्याओं के बारे में स्थानीय प्रशासन से शिकायत करने वाले हैं, जहा खिलाड़ियों अधिकारियों से मिलने के लिए जाने की तैयारी में है। खिलाड़ियों को कहना है कि पुलिस ग्राउंड पुलिस कर्मियों का है जहा खेलने नही दिया जाता वही जिले में एक लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम है वहां पर भी बड़ी मुश्किल से कुछ दिनो के लिए खेलने को मिलता है क्योंकि आए दिन वहां पर कोई ना कोई कार्यक्रम होते रहते है जिसके चलते खेलने के लिए जगह या ग्राउंड नहीं बचता है। वही खिलाड़ियों व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखा कि वह स्टेडियम नहीं अगर उसका डाटा चेक किया जाए तो वहां किसी भी खेल के लिए नहीं है वहां पर रावण दहन सामूहिक विवाह मंत्री की सभा यह सब की जा सकती है खेल को छोड़कर बाकी सभी चीज की जा सकती है। वही खिलाड़ियों का कहना हैं कि खेल मैदानों की कमी के चलते बच्चों और युवाओं का खेल से मोह भंग हो रहा है। बैतूल के स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि अगर जल्द ही खेल मैदानों की संख्या नहीं बढ़ाई गई और मौजूद मैदानों की हालत में सुधार नहीं किया गया, तो युवा खिलाड़ियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। वे मांग कर रहे हैं कि प्रशासन खेल मैदानों के विकास पर ध्यान दे और बच्चों को खेल के लिए बेहतर अवसर प्रदान करे। खिलाड़ियों के लिए मैदान न होने से वे किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल भी गिर रहा है।
